
बलिया।उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों में जिज्ञासा शिक्षा को बढ़ावा देने, वैज्ञानिक मनोवृति का विकास करने, प्रयोग के अवसर उपलब्ध कराने तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को विकास खंड बैरिया के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के करीब 100 बच्चों का मऊ जिले के कुशमौर स्थित राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान परिसर सूक्ष्म जीव व्यूरो और भारतीय कृषि बीज अनुसंधान संस्थान का शैक्षिक विजीट कराया गया, जिसमें बच्चों को कृषि और विज्ञान के क्षेत्र में नई जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला।
बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान
खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज मिश्र ने बच्चों के बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पंकज मिश्र ने बच्चों से कहा कि इस भ्रमण से उन्हें नई चीजों को जानने और समझने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका ज्ञानवर्धन होगा।वरिष्ठ शिक्षक भरत प्रसाद गुप्ता ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा परिषदीय बच्चों के लिए एक्सपोजर विजिट एक अच्छी योजना है, जिसके परिणाम स्वरूप यह बच्चे देश दुनिया के विभिन्न नए स्थलों तथा विभिन्न नई चीजों से रूबरू हो सकेंगे।
उपहार और सुविधाओं का प्रबंध
बच्चों को इस एक्सपोजर विजिट के दौरान टी-शर्ट, टोपी, बैग, कापी, पेन जैसी सामग्री दी गई। इसके अलावा यात्रा के दौरान बच्चों के लिए स्नैक्स, बिस्किट, चॉकलेट, पानी और लंच की व्यवस्था भी की गई।
इस दौरे में बच्चे सहयोगी शिक्षकों से तमाम प्रश्न पूछे जिसका बारी-बारी से उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा को शांत करने का प्रयास किया गया।बच्चों को इस भ्रमण से न केवल नई जानकारियां प्राप्त हुईं, बल्कि उनके लिए यह एक प्रेरणास्त्रोत भी बना।यात्रा में बच्चों के साथ भरत प्रसाद गुप्त, मीरा सिंह, संजीत तिवारी, नीरज मिश्र, सुरजीत ओझा, दिवाकर राव, कुरैशा खातून, सावित्री देवी, विनोद कुमार, अभिराम यादव, बलवंत सिंह,चूड़ा मणि , ज्योति जीवन वर्मा, पीयूष कुमार, निर्भय सिंह, आशुतोष ,नंद किशोर प्रमुख रूप सम्मलित थे।





















