A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशलखीमपुरलखीमपुर खीरी

लुधौरी ग्राम पंचायत के दुर्गा-पुरवा में गन्ने के खेत में अचानक लगी आग, देखते-ही-देखते फसल का बड़ा हिस्सा जलकर खाक, किसानों में हड़कंप-रोष दोनों

निघासन लखीमपुर खीरी लुधौरी ग्राम पंचायत के अंतर्गत दुर्गा-पुरवा में रविवार को गन्ने के खेत में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के किसान मौके पर दौड़ पड़े और अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक गन्ने की फसल का बड़ा हिस्सा आग की लपटों में जलकर खाक हो चुका था स्थानीय किसानों ने बताया कि आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते आग बुझा ली गई, अन्यथा खेत का और बड़ा नुकसान हो सकता था। मौके पर जली हुई फसलें और झुलसी पत्तियों से हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द राजस्व टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करे और पीड़ित किसान को उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए ग्रामीणों का मानना है कि यह घटना किसानों के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकती है, वहीं घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चिंता के साथ रोष भी देखने को मिला

रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर

Back to top button
error: Content is protected !!