
मंडला आगामी 15 एवं 16 मई को जिले के ऐतिहासिक स्थान रामनगर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय आदि उत्सव व्यापक तैयारी की जा रही है इस गरिमामय आयोजन की व्यवस्थाओं की अवलोकन करने के लिए मंडला कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी ने कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन भव्य व्यवस्था और आकर्षक स्वरूप प्रदान किया जाए उन्होंने आयोजन स्थल पर मंच वीआईपी एवं आम नागरिकों बैठक व्यवस्था संस्कृति प्रस्तुतियों के लिए निर्धारित स्थान तथा प्रवेश एवं निकास मार्गों का निरक्षण किया पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी सुक्षा के पुख्ता इंतजाम और सुचारु यातयात व्यवस्था के लिए पार्किंग स्थल के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने आदि उत्सव के दूसरे दिन 16 मई को एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन के संबंध में भी चर्चा की निरीक्षण की दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना सहायक कलेक्टर श्री शैलेन्द्र चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा एसडीओपी श्री पीयूष मिश्रा जिले के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे 








