A2Z सभी खबर सभी जिले की

पर्यावरण मित्र संस्था मनासा द्वारा किए गए निशुल्क पौधे वितरित 12 हजार से अधिक पौधे वितरण का रखा लक्ष्य

मनासा। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी पर्यावरण मित्र संस्था मनासा द्वारा क्षेत्र वासियों को निशुल्क पौधे वितरित किए जा रहे हैं।संस्था द्वारा प्रतिवर्ष हजारों पौधे निशुल्क वितरित किए जाते हैं। पर्यावरण मित्र संस्था ने इस बार से 12000 से भी अधिक पौधे वितरण करने का लक्ष्य रखा है। आपको बतादे की पर्यावरण मित्र संस्था ख़रीबी 26 सालों से यह कार्य करती आरही है और संस्था द्वारा मनासा क्षेत्र में कई पर्यावरण पार्क एवं कई जगह पेड़ पौधे लगाए गए है करीब लाखो पौधे संस्था लगा चुकी है और उनकी देख रेख भी कर रही है साथ ही लगो में वितरित कर उन्हें पेड़ पौधों के प्रति जागरूक करती आरही है। गुरुवार को संस्था द्वारा अक्षत नगर में करीब 4800 पौधे निशुल्क वितरित किए वहीं शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे से देर शाम 5:00 तक करीब 3650 पौधे वितरित किए ओर यही पौधा वितरण का कार्य शनिवार व रविवार को भी चलता रहा है, जिसमें नीम शीशम, अशोक, आम, मीठा नीम, तुलसी, बेलपत्र, सीताफल, बादाम, रुद्राक्ष,आदि पौधे शामिल हैं। वही संस्था द्वारा विभिन्न प्रजाति के पौधे सीड बॉल 2 रुपए में दिए जा रहे है जिनमे करीब 5 से 6 पौधों के बीज उपजाऊ के लिए तैयार कर रखे है साथ ही ट्री गार्ड पौधे सहित 400 रुपए में उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!