A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

*मध्यप्रदेश सरकार का बजट झूठ का पुलिंदा, जनता पर महंगाई का नया हमला – आप नेता पुष्पेंद्र सिंह*

*मध्यप्रदेश सरकार का बजट झूठ का पुलिंदा, जनता पर महंगाई का नया हमला – आप नेता पुष्पेंद्र सिंह*

प्रेस विज्ञप्ति
मैहर मध्यप्रदेश

*मध्यप्रदेश सरकार का बजट झूठ का पुलिंदा, जनता पर महंगाई का नया हमला – आप नेता पुष्पेंद्र सिंह*

मैहर – “मध्यप्रदेश सरकार का बजट महज एक छलावा है, जनता को ठगने का नया तरीका।” यह कहना है आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह का, जिन्होंने राज्य सरकार के हाल ही में पेश किए गए ₹4,21,032 करोड़ के बजट पर तीखा हमला बोला है। कर्ज के दलदल में डूबी सरकार!
उन्होंने खुलासा किया कि मध्यप्रदेश सरकार पहले से ही ₹4,80,97,60,00,00,000 (480976 करोड़) के कर्ज में डूबी हुई है, और इसके बावजूद लगातार नया कर्ज लिया जा रहा है। मौजूदा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही सरकार ने ₹51,000 करोड़ का नया कर्ज ले लिया।

*बेतहाशा कर्ज के बावजूद बजट का ढोंग*
27 दिसंबर – ₹5000 करोड़
19 दिसंबर – ₹5000 करोड़
21 नवंबर – ₹5000 करोड़
03 अक्टूबर – ₹3000 करोड़
19 सितंबर – ₹5000 करोड़
22 अगस्त – ₹5000 करोड़
01 अगस्त – ₹5000 करोड़
13 फरवरी – ₹6000 करोड़

2007 में मध्यप्रदेश सरकार पर ₹52,731 करोड़ का कर्ज था, जो अब बढ़कर ₹4,80,976 करोड़ हो चुका है। इसका सीधा मतलब है कि सरकार जनता का पैसा सिर्फ अपना ऐशो-आराम और सत्ता की राजनीति चमकाने में बर्बाद कर रही है। भाजपा ने 2023 में अपने मध्य प्रदेश संकल्प पत्र 2023 में लाडली बहनों के लिए, किसानों के लिए, विद्यार्थीयों ,स्वास्थ्य सेवाओं ,शिक्षा के लिए, रोजगार के लिए एक लंबा चौड़ा संकल्प पत्र जारी किया था। लेकिन आज के बजट में उनके संकल्प पत्र अनुसार कुछ भी सम्मिलित नहीं किया गया है।

*जनता की जेब काट रही है सरकार!*
पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि “जब सरकार खुद ही कर्ज में डूबी है, तो जनता को राहत देने के बजाय महंगाई और कर बढ़ाकर उसका शोषण किया जाएगा।” सरकार ने पिछले साल करोड़ों रुपये के भूमि पूजन और विकास योजनाओं की घोषणाएं की थीं, लेकिन आज भी उन पर काम शुरू नहीं हुआ। क्या सरकार बताएगी की ये पैसे कहाँ से आएँगे। क्या बिजली, पानी , रजिस्ट्री , हाउस टैक्स का बिल या पेट्रोल/ डीज़ल पर टैक्स बढ़ाकर सरकार जनता से बसूलेगी। या फिर पंचायती राज , लोकनिर्माण विभाग या लाडली बहना और शिक्षा का बजट काट कर या कर्मचारियों के वेतन काटकर प्रदेश चलायेगी।

*मैहर की जनता धूल फांकने को मजबूर!*
उन्होंने मैहर की दुर्दशा को उजागर करते हुए कहा कि “सरकार का बजट केवल भाजपा के सांसदों और विधायकों की सुख-सुविधाओं के लिए है, आम जनता के लिए नहीं।” शहर में बुनियादी सुविधाएं तक नहीं हैं, लोग टूटी सड़कों और गड्ढों में गिर रहे हैं, लेकिन भाजपा नेता वीआईपी सुविधाओं का भरपूर आनंद उठा रहे हैं।

*सरकार को चेतावनी – जनता अब चुप नहीं रहेगी!*
आप नेता ने चेतावनी देते हुए कहा कि “जनता को गुमराह करना अब आसान नहीं होगा।” आम आदमी पार्टी इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और सरकार से हर पैसे का हिसाब मांगेगी। “जनता का पैसा, जनता के विकास में लगना चाहिए, ना कि नेताओं के शाही खर्चों में!”

VANDE Bharat live tv news,Nagpur
Editor
Indian council of Press,Nagpur
Journalist
Contact no.9422428110/9146095536
Plot no.18/19,Flat no.201,Harmony
emporise Payal -pallavi society new
Manish Nagar somalwada nagpur -440015

Back to top button
error: Content is protected !!