A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधार्मिकनागपुरमहाराष्ट्रसबसे हाल की खबरेंस्थानीय समाचार

आज होलिका दहन, कल रंगोत्सव मनाई जायेगी

卐卐 होली त्योहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं 卐卐
==================== वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर-: आज गुरूवार 13 मार्च 2025 शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जायेगा। होली पर्व पर बाजार पूरी तरह से रंग गुलाल पिचकारियों मिठाईयों की दुकानों से सजा हुआ है। फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को होलिका दहन और और दूसरे दिन रंगोत्सव मनाया जाता है। नागपुर शहर के विभिन्न मंडलों समाजसेवी संस्थानों ने होली पर्व को लेकर तैयारियां कर ली है। शुक्रवार 14 मार्च को रंगोत्सव मनाया जायेगा। इस अवसर पर बाजार पूरी तरह सज गए हैं। नागपुर शहर के साथ साथ इतवारी बाजार परिसर में भी थोक दुकानें सजी हुई हैं। शहर में बच्चों बुजुर्गों महिलाओं मे होली के पर्व को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। नागपुर जलराम महिला मंडल एवं जलाराम सत्संग की ओर हीली मिलन समारोह का आयोजन 13 मार्च को रखा गया है। श्री बड़ी मालवाड़ माहेश्वरी पंचायत, श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी भवन ट्रस्ट एवं श्री माहेश्वरी युवक संघ , श्री बड़ी मारवाड़ माहेशवरी महिला समिति की ओर से होलिका दहन कार्यक्रम 13 मार्च गुरूवार रखा गया है। नाग विदर्भ सेंट्रल सिंधी पंचायत की ओर से होली मिलन समारोह 16 मार्च रविवार को रखा गया है। यह आयोजन जरीपटका संत सतरामदास धर्मशाला में रात आठ बजे शुरू होगा। माहेश्वरी पंचायत, सीताबर्डी होली मिलन समारोह 13 मार्च गुरूवार को आयोजित किया गया है। आयोजन सीताबर्डी स्थित माहेश्वरी पंचायत भवन में शाम सात बजे शुरू होगा। नागपुर श्री राधा-कृष्ण भक्त परिवार की ओर से श्री चैतन्य महाप्रभु के आविर्भाव पर सिंधी कॉलोनी के मधुसूदन धाम में धार्मिक आयोजन किया गया है। 14 मार्च शुक्रवार को सुबह छह बजे मंगल आरती होगी, शाम पांच बजे से कीर्तन, शाम छह बजकर तीस मिनट पर चैतन्य महाप्रभु का अभिषेक आरती होगी। शाम 07:30बजे से दामोदरदासजी अंर रूपमाधुरी की कथा कीर्तन राधा गोपीनाथजी का फूलों से अभिषेक किया जायेगा। 13 मार्च गुरूवार रात दस बजे आहूजा नगर में होली उत्सव का आयोजन होगा।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!