A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

राजस्थान जिला चूरू सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र

सरदारशहर। घर के आंगन में सो रहे बुजुर्ग की हत्या: धारदार हथियार से सिर पर किए वार, सुबह चारपाई पर शव देखकर घर में मचा कोहराम सरदारशहर के गांव जीवनदेसर में बुधवार रात को रघुवीरसिंह नाम के व्यक्ति के सिर में धारदार हथियार से वार करते हुए अज्ञात आदमी ने मौत के घाट उतार दिया। गांव में इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। इस मामले की डीएसपी अनिल कुमार को पता लगते ही पुलिस जाब्ते के साथ मौके पहुंचे और घटना की जानकारी लेने में जुट गए हैं। गांव जीवनदेसर के रघुवीर सिंह राठौड़ (64) पुत्र बच्चन सिंह जो खेती-बाड़ी का काम करते थे और राजनीति में भी सक्रिय थे। जिसकी बुधवार रात को धारदार हथियार से वार करते हुए मौत के घाट उतार दिया। डीएसपी और थाना अधिकारी मामले की कर रहे हैं जांच इस घटना की सूचना मिलते डीएसपी अनिल कुमार और थाना अधिकारी अरविंद भारद्वाज ने पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि आखिर रघुवीर सिंह की हत्या किसने की है यह जांच का विषय है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कई एंगल से जांच की जा रही है।

fb8b19bc a779 4bbd 9732 0108819a48fd.pdf 20240510 161121124 1234231137710755297

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!