A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्र

सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटाजी का स्वर्गवास हो गया

सुप्रसिद्ध उद्योगपति और टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा जी का 86 वर्ष की आयु मे बुधवार 09/10/2024) को मुंबई के एक अस्पताल मे स्वर्गवास हो गया। उद्योगपति रतन टाटा जी उम्र संबंधी परेशानी के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल मे भर्ती थे। सम्मानित और जाने माने उद्योगपति रतन टाटा जी अपने परोपकारी स्वभाव के लिए भी प्रसिद्ध रहे। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने अपने एक बयान मे टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटाजी के निधन हो जाने की पुष्टि की। रतन टाटा जी को वर्ष 200मे पद्म भूषण और 2008 मे पद्म विभूषण मिला था। वर्ष 2006 मे महाराष्ट्र भूषण और असम।मे कैंसर अस्पताल को आगे बढ़ाने के लिए उनके आसाधारण योगदान पर 2021 मे “असम वैभव” राज्य नागरिक सम्मान दिया गया था। रतन टाटा जी नैनो कार के शिल्पकार भी रहे है। रतन टाटाजी चिकित्सा और ग्रामीण विकास के पक्षधर थे। रतन टाटाजी को भारत मे एक अग्रणी परोपकारी उद्योगपति माना जाता रहा । रतन टाटाजी की अध्यक्षता मे टाटा ट्रस्ट ने अल्जाईमर रोग के कारणों का अध्ययन करने और इसके शीघ्र निदान व उपचार के तरीके विकसित करने के लिए भारतीय विज्ञान संस्थान के नयुरोसाइंस को आर्थिक सहायता प्रदान की थी। रतन टाटाजी धर्मार्थ ट्रस्टों का भी नेतृत्व करते रहे। ऐसे दिग्गज और महान विभूति को आज भारत ने सदैव के खो दिया है। वंदेभारत लाईवटीवीनयुज रतन टाटाजी के निधन पर परमात्मा से उनकी आत्मा की शांति हेतु प्राथना करता है। । ऊॅ शांति।।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!