A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

भरत मिलाप में मची भगदड़: यादव बंधुओं को पुलिस ने रोका, नोकझोंक के बाद भांजी लाठी; कई लोग घायल

भरत मिलाप में मची भगदड़: यादव बंधुओं को पुलिस ने रोका, नोकझोंक के बाद भांजी लाठी; कई लोग घायल

भरत मिलाप में मची भगदड़: यादव बंधुओं को पुलिस ने रोका, नोकझोंक के बाद भांजी लाठी; कई लोग घायल

ब्रैकिंग न्यूज़ चन्दौली वाराणसी में रविवार को नाटी इमली में आयोजित भरत मिलाप के दौरान भगदड़ मच गई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठी चार्ज भी किया। इस दौरान आयोजकों ने रोष जताया।नाटी इमली के भरत मिलाप मैदान में रविवार को अव्यवस्था चरम पर रही। भीड़ का दबाव इतना बढ़ गया कि संभालना मुश्किल हो गया। कंधे पर रथ लेकर आ रहे यादव बंधुओं की पुलिस से नोकझोंक और धक्कामुक्की हो गई। स्थिति को नियंत्रण करने के लिए पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। पुलिस के लाठी भांजने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और कई यादव बंधु व श्रद्धालु भी चोटिल हो गए।नाटी इमली मैदान में भरत मिलाप की लीला के पहले ही पूरा मैदान खचाखच भर गया। सड़क से लेकर आसपास की गलियां भी श्रद्धालुओं से पैक हो गईं। इसी दौरान पश्चिमी गेट से यादव बंधु रथ लेकर पहुंचे तो बैरिकेडिंग के कारण रथ को रोकना पड़ा। इससे यादव समाज के लोगों और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। बात बढ़ने के बाद पुलिस और यादव समाज के बीच धक्कामुक्की होने लगी। पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए लाठी भांजनी शुरू कर दिया। इसके बाद तो भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और कुछ लोग रथ के नीचे भी आ गए। इसमें कई यादव बंधुओं और श्रद्धालुओं को भी चोट आ गई। बेकाबू भीड़ ने पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग को भी तोड़ दिया। इसी दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री के पुत्र को भी पुलिस ने रोक दिया और उनके बीच भी हाथापाई हुई। लीला व्यवस्थापक पं. मुकुंद उपाध्याय ने बताया कि पश्चिमी गेट पर जिस अधिकारी की ड्यूटी थी उसकी लापरवाही से ही यह घटना हुई है। तीन दिन पहले पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में तय हुआ था कि पूर्वी गेट से आम जनता और पश्चिमी गेट से भगवान का रथ लेकर यादव बंधु आएंगे। बावजूद इसके पुलिस ने लाठी भांजी जिसमें कई लोग घायल हो गए। जिस अधिकारी की ड्यूटी वहां थी उस पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।यादव बंधुओं पर हुए लाठीचार्ज पर सपा ने उठाए सवाललाठीचार्ज मामले की समाजवादी पार्टी ने कड़ी निंदा की है। सयुस के प्रदेश महासचिव किशन दीक्षित ने कहा कि हिंदुत्ववादी सरकार का ढोंग उजागर हो गया। नकाब उतर गया। चन्द्रवंशी गोप सेवा समिति ने भी भरत मिलाप के दौरान पुलिस के लाठी भांजने की निंदा की है। अध्यक्ष लालजी चंद्रवंशी ने कहा कि नाटी इमली भरत मिलाप के दौरान पुलिस ने यादव बंधुओं को रोका। घटना की तत्काल प्रभाव से जांच करवा कर उचित कार्रवाई की जाए।भरत मिलाप में पहली बार रामभक्तों पर बरसी लाठी

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भरत मिलाप में यादव बंधुओं पर पुलिस द्वारा लाठी भांजने की घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि 481 साल पुरानी लीला में रामभक्तों पर लाठी बरसाने की घटना दुखद है। मैं 30 साल से अनवरत इस लीला का साक्षी बन रहा हूं, लेकिन लाठीचार्ज की घटना पहली बार हुई है। इस घटना के दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Back to top button
error: Content is protected !!