A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

प्लास्टिक का बढ़ता प्रयोग मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिए खतरा-अजय क्रांतिकारी

प्लास्टिक का बढ़ता प्रयोग मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिए खतरा-अजय क्रांतिकारी

पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी के नेतृत्व में संचारी रोग एवं प्रदूषण नियंत्रण संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को पर्यावरणीय स्वच्छता हेतु किया जागरूक,लगाए गए पौधे।

जिलाधिकारी प्रतापगढ़ संजीव रंजन के निर्देशानुसार और जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत दर्वे के मार्गदर्शन में आज पंचायती राज विभाग एवं पर्यावरण सेना के संयुक्त तत्वावधान में मान्धाता ब्लॉक के सहिजनपुर और हरिहरपुर गांव पंचायत में संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता अभियान के तहत संचारी रोग एवं प्रदूषण नियंत्रण के लिए ग्रामीणों द्वारा स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन कर परिसर में साफ सफाई और वृक्षारोपण का कार्य किया गया।इसके पूर्व आयोजित संचारी रोग नियंत्रण संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि पर्यावरणीय स्वच्छता के लिए गांवों को हरित बनाना होगा।जिससे हमें शुद्ध वायु और शुद्ध पेयजल मिलता रहे।उन्होंने पेयजल स्वच्छता के लिए जलस्रोतों के आसपास गंदगी न जमा होने देने हेतु जागरूक किया।उन्होंने कहा कि जितना हमारा व्यवहार स्वच्छ रहेगा उतना ही हम स्वच्छ और स्वस्थ रहेंगे।अजय क्रांतिकारी ने प्लास्टिक को पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए खतरा बताते हुए कागज और कपड़े के थैले अपनाने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में पंचायत सचिव रुचि वर्मा ने कहा कि हम अपनी स्वच्छता की आदतों को दूसरों को भी अपनाने हेतु प्रेरित करें तभी हमारा गांव समाज समृद्ध बनेगा।इस अवसर पर उपस्थित लोगों को मच्छरों से बचने हेतु गंदे पानी का निपटान और झाड़ियों सहित घास फूस सफाई हेतु संकल्प दिलाया गया।पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी के नेतृत्व में नीम एवं कंजी के पौधों को लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा करते हुए जलवायु परिवर्तन को रोकने हेतु जागरूक किया गया।
इस मौके पर मंगल सिंह,अरुण कुमार,शुक्ला,गिरजा शंकर सिंह,अजय सिंह,कृष्ण कुमार शुक्ला,फूल चंद्र पटेल,वीरेंद्र सरोज एवं नमन कुमार तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!