?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशगढ़वागुजरातगुमलाजमशेदपुरझारखंडदेशधनबादबिहारबोकारोमहाराष्ट्रमौसममौसम और स्वास्थ्यरामगढ़सरायकेलासोनभद्र

सगमा: ड्यूटी में तैनात जवान कि सर्विस राइफल से लगी थी गोली हो गई मौत, पार्थिक शरीर पहुंचा गांव मचा कोहराम

 

विडियो पर क्लिक करे

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ सगमा से सकेन्द्र बैठा की रिपोर्ट

सगमा – गढ़वा जिला के धुरकी थाना क्षेत्र के सगमा गांव में 33 वर्षीय एस.आई.एस.एफ जवान मिथलेश कुमार यादव का पार्थिव शरीर पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। जैसे ही जवान का शव घर पहुंचा शव से लिपट कर पत्नी सरिता देवी दहाड़ मार कर रोने लगी। आसपास की महिलाएं सांत्वना दे रही थी भाईयों रिसते धारो व क्षेत्र वासियों के आंख से अश्रु का धार बह रही थी मृतक के श्रद्धांजली देने को लेकर लोगों की ताता लग गई मृतक जवान के घर लोगों का भिड़ उमड़ पड़ा अपने इलाके के लाल के खो जाने का गम हर किसी के चेहरे पर साफ झलक रहा था उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी गांव समेत पूरे क्षेत्र में मातम छाया रहा। रिश्तेदारों और ग्रामीणों के साथ समाजसेवी भी अंतिम संस्कार में पहुंचकर घर वालों को सांत्वाना दी। अंतिम संस्कार के लिए सी आई एस एफ पुलिस लाइन हजारीबाग से सभी प्रक्रिया पूर्ण कर
सलामी के पहचात शव को लेकर परिजन व जवान रविवार की शुभह पैतृक गांव सगमा पहुंचे जहां जवानों की मौजूदगी में सगमा गांव के बाकी डेम में शव का अंतिम संस्कार किया गया।

सर्विस रायफल के टिगर दबने के कारण चली गोली से हुई मिथलेश की मौत ——

एस.आई.एस.एफ जवान मिथलेश कुमार यादव की मौत शनिवार को डिप्टी के दौरान पैर फिसल जाने से सर्विस रायफल के टिगर दबने के कारण रायफल से गोली चल गई जिस से मिथलेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई परिजनों के मुताबिक इनकी नियुक्ति वर्ष 2011-012 में एस.आई.एस.एफ झारखंड से हुआ था उनकी। ड्यूटी हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के एनसी पीसी बानादाग साइडिंग में था जहां उनकी ही सर्विस रायफल के टिगर दबने से चली गोली से मौत हो गई

ढाई वर्ष के पुत्र अमन ने दी पिता की मुखाग्नि —-

मृतक जवान मिथलेश कुमार यादव पांच भाइयों में सबसे छोटे भाई थे अपनी भरी पूरी परीवार को छोड़ कर इस दुनिया से चल बसे मिथलेश के ढाई वर्ष के एक पुत्र व आठ वर्ष के एक पुत्री थी जो मृतक जवान मिथलेश कुमार यादव के ढाई वर्ष के पुत्र अमन कुमार यादव ने अपने मृत पिता की मुखाग्नि दी

हनुमान मोड़ नगर उटारी से उनके पैतृक गांव सगमा तक निकला तिरंगा यात्रा

मृतक जवान मिथलेश कुमार यादव का पार्थिव शरीर शनिवार की शुभह हजारीबाग से सगमा लाने के दौरान नगर उटारी हनुमान मंदिर से समाजसेवी, जनप्रतिनिधियों, वह ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा निकाली हनुमान मंदिर से नगर बारो डिह बरडिहा होते हुए पैतृत गांव लाया गया गांव के बच्चे, बुजुर्ग,युवा मोटरसाइकिल पे सवार होकर हाथों में तिरंगा लेकर हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय,जब तक सूरज चांद रहेगा मिथलेश तेरा नाम रहेगा की नारों के साथ गुंजायमान हो उठा। लोग फूल माला से सुसज्जित कर गांव पहुंचे।

समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि —-
मृतक जवान मिथलेश कुमार यादव के पैतृक गांव सगमा पहुंच विधायक अनंत प्रताप देव प्रमुख अजय साह उप प्रमुख अर्जुन पासवान पूर्व जिप सदस्य नन्द गोपाल यादव जेएएम नेता ताहिर अंसारी सगमा मुखिया तेजलाल राम उप मुखिया मंगलेश यादव जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष हरीदास यादव जदयू नेता रविप्रकाश माले नेता कामेश्वर विश्वकर्मा सहित विभिन्न राजनीतिक दल के नेता व ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि दी।

Back to top button
error: Content is protected !!