A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखरगोनताज़ा खबर

अवैध हथियारों के विरुद्ध कार्यवाही मे खरगोन पुलिस को मिली बड़ी सफलता

 

खरगोन :-अवैध हथियारों के विरुद्ध कार्यवाही मे खरगोन पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है इस कार्यवाही मे पंजाब से अवैध हथियार की खरीद फरोख्त करने आए हुए दो व्यक्तियों मे से एक व्यक्ति को स्वीफ्ट कार के साथ हथियारो के जकीरे के साथ पुलिस ने पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया जिससे 11 अवैध हथियार बरामद किए गए है, जिनमे 7 देशी पिस्टल और 04  देशी कट्टे शामिल है। आरोपी से 2 लाख 35 हजार रुपए मूल्य के अवैध हथियारों के साथ ही एक स्वीफ्ट कार भी जब्त की गई है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी के साथी के साथ ही हथियार बेचने वाला फरार है। एसपी धर्मराज मीना ने पुलिस कंट्रोल रुम में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि  थाना गोगावां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बिलाली के पास खरग़ोन.खण्डवा रोड स्थित पेट्रोल पम्प पर घेराबंदी की। इस दौरान यहां से गुजरने वाली स्विफ्ट कार को रोका गया।  कार में दो युवक सवार थे, जिसमें से गगनदीप सिह पिता परविन्दर सिह जाति दिमाण  निवासी वार्ड क्र. 03 बालाचौर जिला नवाशहर राज्य पंजाब पकडा गया, जबकि साथी भाग निकला।  तलाशी  लेने पर उसके पास से 01 देशी पिस्टल मिली, जबकि कार में मिले बैग से 06 नग देशी पिस्टल एवं 04 नग देशी कट्टे मिले।   मौके से भागे व्यक्ति का नाम सुनील है वो भी बालाचौर पंजाब का ही रहने वाला है। उक्त अवैध आम्र्स  सिगनूर के रहने वाले विशाल सिकलीगर व उसके साथी ग्राम रेटवा के रवि से 01 लाख 70 हजार में खरीदे है। पुलिस ने उक्त मामले में विशाल सिकलीगर. रेटवा के रवि  सहित मौके से फरार हुए  सुनील के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया है।पुलिस अधीक्षक महोदय खरगोन के द्वारा प्रत्येक फरार आरोपी पर 3-3 हजार रुपए के इनाम की उद्घोषणा की !                                                                                  उक्त की गई कार्यवाही मे अनुविभागिय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग भीकनगाँव श्री राकेश आर्य के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी गोगावां श्री दिनेश सिह सोलंकी के नेतुत्व मे उनि रितेश तायडे, उनि शेख शकील, सउनि दिलीप ठाकरे, प्रआऱ 418 भोला प्रसाद, प्रआऱ 681 लखन कुशवाह, आऱ 70 राहुल, आऱ 277 हेमन्त सप्काले, आर 1046 मो .फारुख, आर.1009 जितेन्‍द्र कौरव, आर.17 अखिलेश, आर 296 गोविन्द खन्ना एवं अन्य थाना स्टॉफ व सायबर सेल टीम का विशेष योगदान रहा ।

बाईट धर्मराज मीणा

पुलिस अधीक्षक खरगोन                                             प्रवीण यादव की खबर

Back to top button
error: Content is protected !!