A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

विधायक ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विकास संबंधी मांग पत्र सौंपा

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने भोपाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी से मुलाकात कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।उन्होंने सागर गौरव दिवस के अवसर पर उनके समक्ष रखी मांगों का मांग-पत्र सौंपा। जिसमें नरयावली विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत नरयावली को नगर परिषद घोषित कराने, कड़ान मध्यम सिंचाई परियोजना की पुनर्रीक्षित स्वीकृति प्रदान कराने,शास.हाई स्कूल पडरिया को उ.मा.वि.और माध्यमिक शाला सांईंखेड़ा को हाई स्कूल उन्नयन कराने सहित आवश्यक विकास कार्यों के क्रियान्वयन कराने हेतु अनुरोध किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने सौंपें गये मांग-पत्र के विकास कार्यों को शीघ्र क्रियान्वयन कराने हेतु विधायक लारिया को आश्वस्त किया।Screenshot 20250104 164259 WhatsAppBusiness

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!