A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरनागपुरमहाराष्ट्रराजनीति

चुनाव परिणामों को कांग्रेस ने याचिका दायर की

नागपुर-:महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर अब कांग्रेस उम्मीदवार चुनाव परिणाम के खिलाफ अदालत जा पहुंचे हैं। महाराष्ट्र चुनाव मे हारने वाले कई उम्मीदवारो ने बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ मे याचिका दायर कर दी है। याचिका मे उम्मीदवारों ने चुनाव आयोग पर संगीन आरोप लगाए हैं। बीस नवंबर को आये चुनाव परिणाम मे महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत हासिल हुआ था। भाजपा की अगुवाई वाली गठबंधन ने महाराष्ट्र मे 288सीटो मे से 232 पर विजय पाई थी। भाजपा को सबसे अधिक 132सीटे मिली थी। महाविकास अघाड़ी को केवल 46सीटे ही मिली थी। चुनाव हारने के बाद विपक्ष के नेता लगातार चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर रहे हैं। चुनाव परिणाम के खिलाफ याचिका दायर करने मे तिउसा विधानसभा सीट से चुनाव हारने वाली यशोमति ठाकुर, प्रफुल्ल गुडधे पाटिल, राजेन्द्र शिंगणे, राजुरा सीट सै चुनाव हारने वाले सुभाष धोटे, शेखर शेंडे, बल्लारपुर सीट से संतोष रावत,गिरीश पांडव, और सतीश वारजूकर आदि शामिल हैं। हाईकोर्ट याचिका स्वीकार करता है या नही यह देखना है।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!