अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता में महिला मोर्चा के तत्वाधान में महिला दिवस का हुआ आयोजन।
महाराजगंज 8 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता में महिला मोर्चा के तत्वाधान में महिला दिवस का आयोजन किया गया। पंडित दीन दयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह,जिले के प्रभारी राम जियावन मौर्य, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया भर में आज महिला दिवस मनाया जा रहा है। हर साल महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज में उन्हें सामान्य का अधिकार दिलाने के मकसद से यह दिन 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन उनकी मेहनत, समर्पण, संघर्ष और सम्मान का प्रतीक है। एक महिला अपने जीवन में कई सारे उतार-चढ़ावों से गुजरना पड़ता है। बावजूद इसके हर मुश्किलों को पार कर वह अपनी सभी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाती हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी मातृशक्ति माता एवं बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए, कहा मातृशक्ति आज समर्पण और जज्बे के साथ सेवा के नये प्रतिमान गढ़ रही है। देश की ताकत एवं समाज की शक्ति हैं आज मातृशक्ति, आज हमारी माताएं और बहनें धर परिवार, खेल, व्यापार, शिक्षा, अंतरिक्ष एवं हर क्षेत्र में पूरी लगन और मेहनत से सफलता के शिखर तक पहुंची है। इस अवसर पर जिले के प्रभारी राम जियावन मौर्य, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया,नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, महिला मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मधु पांडेय ने भी संबोधित किया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित्रा भारती ने सभी का स्वागत और आभार व्यक्त किया जबकि संचालन जिला मंत्री सरोज पांडेय ने किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली महिलाओं को अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अधिवक्ता वंदना तिवारी, फरीदा इरम , रमाकांति त्रिपाठी ,जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल बबलू यादव, शुभ्रा सिंह, जिला मंत्री गौतम तिवारी सहित तमाम महिलाएं मौजूद रही।
*”संबोधि” महिला मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम संपन्न*
10/03/2025
ग्राम ढुरबई मे हुई चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा चोरी का माल, बाईक सहित दो बदमाश हुए गिरफ्तार*
10/03/2025
महात्मा ज्योतिबा फुले महाविद्यालय, बल्लारपूर येथे समाजशास्त्र विभागाद्वारे महिला दिनाच्या कार्यक्रमाच आयोजन.
10/03/2025
MPWJU ने किया शूरवीरों का सम्मान,ब्रिगेडियर ए. पी. सिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्मानित किए गए सरहद पर तैनात पूर्व सैनिक,आकर्षक रहे सैनिकों की आरती के पल*
10/03/2025
MPWJU ने किया शूरवीरों का सम्मान,ब्रिगेडियर ए. पी. सिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्मानित किए गए सरहद पर तैनात पूर्व सैनिक,आकर्षक रहे सैनिकों की आरती के पल*
10/03/2025
पिंकसिटी में आईफा अवॉर्ड्स का भव्य सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन
10/03/2025
ग्राम ढुरबई मे हुई चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा* चोरी का माल, बाईक सहित दो बदमाश हुए गिरफ्तार*
10/03/2025
ट्री एक्ट अधिनियम कानून में संशोधन को लेकर जैसलमेर बंद
10/03/2025
जिला स्तरीय परमेश्वरी महोत्सव का भव्य आयोजन संपन्न : देवांगन समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान
10/03/2025
शाहपुरा जिले का संघर्ष 68 दिन से अनवरत जारी सराफा व्यवसायियों ने दिया समर्थन एवं धरना
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!