
*ग्राम ढुरबई मे हुई चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा* चोरी का माल, बाईक सहित दो बदमाश हुए गिरफ्तार*
टहरौली विगत दिवस तहसील टहरौली क्षेत्र के ग्राम ढुरबई मे हुई चोरी की घटना में शामिल दो बदमाशों को आज थाना टोडीफतेहपुर पुलिस द्वारा मय माल सहित गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया जहां से दोनो बदमाशों को जिला कारागार झांसी भेज दिया गया है |प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व थाना टोडीफतेहपुर के ग्राम ढुरबई में अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए घर में रखे जेवरात व नगदी लेकर बदमाश भाग गये थे | जिसके बाद गृहस्वामी द्वारा थाना टोडी फतेहपुर आकर अज्ञात चोरो के खिलाफ चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए पुलिस से बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की वारदात का खुलासा करने की मांग की थी | पुलिस चोरो की खोजबीन मे जुटी हुई थी तभी बीते रोज पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कर्मी गौशाला के पास दो बदमाश बाईक सहित किसी बडी घटना को अंजाम देने की फिराक मे खडे है, प्राप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी मय पुलिस बल के गौशाला पहुचे और बदमाशों को घेराबंदी करके पकड लिया तथा चोरी किए जेवरात व नगदी बरामद कर पकडे गये बदमाशों को टोडी फतेहपुर थाना लाया गया जहां पुलिस द्वारा बदमाशों से पूछतछ की गयी | पूछताछ के दौरान बदमाशों ने अपने नाम सोनू पुत्र प्रेम नारायण निवासी ग्राम बिजना थाना उल्दन जिला झांसी एवं हन्नू उर्फ हरनारामण पुत्र संतराम निवासी ग्राम बिजना थाना उल्दन जिला झांसी बताते हुए बताया कि उन्होंने ने ही ग्राम ढुरबई में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था | तो वही बदमाशों के पास से एक बाईक क्रमांक यूपी 93 सी ए 0929 भी बरामद हुई जिसके प्रपत्र पुलिस द्वारा बदमाशों से मांगे गये जिसे बदमाश प्रस्तुत नही कर पाए जिसपर पुलिस द्वारा बाईक को सीज कर दिया गया | थाना टोडी फतेहपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनो बदमाशों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया जहां मजिस्ट्रेट द्वारा बदमाशों को जिला कारागार झांसी भेज दिया है , बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने वाली टीम में थाना प्रभारी सत्यप्रकाश शर्मा, उप निरीक्षक अभिषेक पोरवाल, कांस्टेबल अमित कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल दीपेन्द्र कुमार शामिल रहे |







