A2Z सभी खबर सभी जिले की

शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मानवाधिकार सहायता संघ फिरोजाबाद की टीम द्वारा सामाजिक व देश हित में अपना अहम योगदान दे रही

शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मानवाधिकार सहायता संघ फिरोजाबाद की टीम द्वारा सामाजिक व देश हित में अपना अहम योगदान दे रही महिलाओं का सम्मान समारोह जैन मंदिर सभा कक्ष में सभी को पीट पट्टिका पहनाकर व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर किड्स कॉर्नर स्कूल की प्रिंसिपल रूपाली भटनागर व जीवन धारा हॉस्पिटल से डॉ रचना जैन रही। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूनम शर्मा पार्षद व तृप्ति उपाध्याय आहार विशेषज्ञ जिला अस्पताल फिरोजाबाद रहीं। सम्मानित अतिथि के रूप में डॉक्टर सुप्रिया बैंदिल एस आई थाना उत्तर अनु चौधरी व मानसी जी , राधा संखवार , नारी शक्ति स्वाभिमान से चंद्रकांता शंखवार नीता पांडे ,मनीषा कुलश्रेष्ठ ,डॉ निधि गुप्ता उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन जिला संरक्षक सौरभ लहरी ने किया।
आज के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बिंदु नगर निगम के महिला सफाई कर्मियों का सम्मान रहा जो कि हमारे लिए सौभाग्य था फिरोजाबाद ही नहीं देशभर में एक नया संदेश दिया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग व पुलिस विभाग की कुल लगभग 100 महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया ।मानवाधिकार सहायता संघ की पूरी टीम जिसमें प्रदेश संगठन मंत्री निर्मल जैन जी ,जिला अध्यक्ष दर्शन पांडे जी महिला जिला अध्यक्ष रमा भदोरिया जी ने सभी अतिथियों व सम्मानित महिलाओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में मानवाधिकार की समस्त टीम जिसमें राजेंद्र चित्तौड़िया , तरुण उपाध्याय ,मनीष शर्मा, मोहित कुलश्रेष्ठ ,अनिल परिहार, दुष्यंत यादव, रणवीर ,चेतन दीक्षित, उत्कर्ष पाठक अंश पालीवाल का विशेष सहयोग रहा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!