A2Z सभी खबर सभी जिले कीझारखंड
Trending

डीसी, एसपी, डीएफओ ने पदाधिकारियों के साथ रामसर साइट उधवा पक्षी झील, राधानगर थाना, प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण

निरीक्षण करते डीसी एसपी डीएफओ व अन्य

साहिबगंज।डीसी हेमंत सती, एसपी अमित कुमार सिंह, डीएफओ प्रबल गर्ग ने गुरुवार को पदाधिकारियों के साथ जिला के उधवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामसर साइट का निरीक्षण किया। उधवा झील सह पक्षी अभयारण्य के रामसर साइट घोषित होने के बाद पहला मौका था जब डीसी, एसपी व डीएफओ एक साथ यहां पहुंचे। इस दौरान तीनों अधिकारियों ने शिकारा नौका से झील का भ्रमण कर अभ्यारण्य की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया एवं इसके संरक्षण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रवासी पक्षियों के संरक्षण, जैव विविधता की सुरक्षा एवं अभयारण्य क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने को लेकर विशेष निर्देश जारी किए गए। उपायुक्त हेमंत सती ने स्थानीय नागरिकों को अभयारण्य की जैव विविधता को संरक्षित करने एवं पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त हेमंत सती ने अभयारण्य में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि उधवा झील व पक्षी अभयारण्य पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए इनके दीर्घकालिक संरक्षण हेतु ठोस कदम उठाने आवश्यक हैं।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कहा कि रामसर साइट घोषित 6 होने के बाद से यहाँ सैलानियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसे ध्यान में रखते हुए, नजदीकी थानों में पुलिस बल को बढ़ाया जाएगा ताकि आने वाले पर्यटकों को सुरक्षा की किसी प्रकार की कमी न हो।साथ ही राधानगर थाना का भी निरीक्षण किया। वही डीसी,एसपी व डीएफओ ने प्रखंड कार्यालय तथा प्रखंड कार्यालय परिसर पर संचालित अस्पताल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मरीजों से बात की। वही डीसी ने अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात नर्स को मरीजों की सुविधा बेहतर करने से संबंधित कई दिशा निर्देश दिया।

वृक्षारोपण करते अधिकारी

इस अवसर पर उधवा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी जयंत कुमार तिवारी, नमामि गंगे डीपीओ अमित मिश्रा, राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, उधवा अंचल निरीक्षक दारा पासवान, उधवा जीपीएस जनक देव यादव, रेंजर पंचम दुबे, वनपाल राणा रंजीत चौधरी, वन रक्षी इंद्रजीत कुमार सहित अन्य वनकर्मी उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!