A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19FinanceInsuranceLok Sabha Chunav 2024Technologyअन्य खबरेउत्तर प्रदेशजालौन

कोंच जालौन: दबंग पेट्रोल पम्प कर्मियों ने पेट्रोल डलवाने गए युवक की मारपीट कर महिला के साथ की अभद्रता

कोंच जालौन: दबंग पेट्रोल पम्प कर्मियों ने पेट्रोल डलवाने गए युवक की मारपीट कर महिला के साथ की अभद्रता

रिपोर्ट-इमरान अली
स्थान-कोंच, जालौन

कोंच (जालौन) कोंच कोतवाली क्षेत्र के आराजी लाइन में स्थित ओम साई राम सेल पैट्रोल पम्प कर्मियों ने पेट्रोल डलवाने गए युवक के साथ मारपीट कर महिला के साथ अभद्रता की। दबंग पेट्रोल पम्प कर्मियों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं लगा। दबंग पम्प कर्मी युवक की करते रहे मारपीट और महिला उसको बचाने के लिए गिड़गिड़ाती रही। और वही पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वही पीड़ित प्रदीप कुमार वाल्मीकि पुत्र श्यामलाल निवासी भगत सिंह नगर कोंच ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि घटना दिनांक 29 अप्रैल को शाम लगभग 6:30 बजे अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से आराजी लाइन में स्थित ओम साईं राम सेल पैट्रोल पम्प पर गाड़ी में पेट्रोल डलवाने गया था तभी वहां पर मौजूद ऋषि यादव पुत्र केशव यादव ने मेरी पत्नी को देखकर गलत अपशब्द कहे और मेरे द्वारा मना करने पर उपयुक्त व्यक्ति व वहां मौजूद लोकेंद्र अग्रवाल पुत्र चतुर्भुज अग्रवाल व पेट्रोल टैंक मैनेजर केशव यादव व अन्य व्यक्ति आ गए उन्होंने मुझको जाति सूचक गालियां देते हुए मेरे साथ मारपीट कर दी तथा बीच बचाव करने आई मेरी पत्नी को भी धक्का दे दियाIMG 20250430 213733

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!