

जनता दरबार मे एस ई ने सुनी आमजन की समस्या मौक पर किया समाधान
लोकेशन कालावाली
रिपोर्टर इंद्रजीत
कालांवाली मे बिजली विभाग की और से सब डिविजन कालांवाली में उपभोक्ताओं की समस्याओ का समाधान करने के लिए जनता दरबार लगाया गया। जिसमे बिजली विभाग की और से एस ई राजेन्द्र सभ्रवाल ने आमजन की समस्याओं को सुना। उपभोक्ता महिला ने बताया कि मैं परिवार में अकली रही रह गई हूँ। परिवार मे आमदन का कोई साधन नही हैं, जिसके कारण मैं बिजली का बिल नही भर पाई जिसके कारण मेरा बिजली का मीटर का कैन्क्शन काट दिया गया और मीटर जमा हो गया। मेरे परिवार मे मृत्यु होने के कारण मैं बिल नही भर पाई। मै अपनी फरियाद लेकर साहब के पास आई हूँ। मेरा कैन्क्शन लगाया जाऐ। कई उपभोक्ताओ ने बताया कि कुछ महिनों से हमारा बिजली का बिल ही नही पहुंचा, तो किसने कहा कि मेरा बिल गलत बना दिया और कोई सुनवाई नही करता। कुछ नये कैनक्शन के लिए फाईल दी गई जो कि कार्यलय मे गुम हो गई। बंटी अरोड़ा ने मीडिया को जानकारी दि कि उन्होंने बिजली कैन्क्शन के लिए फाईल दि कुछ महीनों तक कोई संज्ञान नही लिया गया। जब इस बारे मे कार्यलय मे पूछताछ कि तो बताया गया कि आपकी फाईन रद्ध हो गई है। कई मुलाजिम ऐसे है कि जो सही रजिस्ट्री को भी डुप्पलीकेट रजिस्ट्री कहकर फाइल को रोक लेते हैं इसकी हमें कोई जानकारी नही दि और ना ही ऑनलाईन रद्ध होने की जानकारी है। इस पर एस ई राजेन्द्र सभ्रबाल ने तुरंत कार्यवाही करते हुऐ फाईल मंगवाने के लिए आदेश दिऐ और कर्मचारीयों के सख्त शब्दों मे कहा कि अपना कार्य सही तौर पर करें। एसडीओ विक्रमजीत कम्बोज को फटकार लगाते हुऐ कहा कि आप स्टाफ से कार्य क्यों नही करवाते स्टाफ कम है तो बाताऐ। सभी कर्मचारी अपने कार्य को जिम्मेवारी के साथ करें, अन्यथा परेशानी उत्पन्न हो जाऐगी। एस ई राजेन्द्र सभ्रवाल ने बताया कि हमारे पास 30 के लगभग शिकायतें आई है l जिसका हमने मौके पर ही समाधन कर दिया हैl बिजली की सप्लाई भी 24 घंटे देने का हमारा प्रयास रहेगा। 33केवी चोरमार खेड़ा से सप्लाई आ रही है। तकनीक खराबी होने से उसका भी जल्दी समाधान कर दिया जाऐगा। सब डिविजन कालांवाली मे एक वाहन है। रोड़ी व कालांवाली मे समय के अनुसार सप्ताह मे कुछ दिन रोड़ी व कालांवाली मे दिनो के अनुसार सही कर दिया जाऐगा और उपकरण कम है उन्हें भी पूरा कर दिया जाऐगा। इस अवसर पर एक्सईन अनुज कुमार एसडीओ विक्रमजीत कालांवाली ए एसडीओ रवि कुमार रोड़ी, जेई कशमीर, रीडर नवीन कुमार, सुरेश कुमार सीए लवली गर्ग आदि मौजुद रहे।




