बलिया

पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन

बैरिया।नीलम देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय धतुरी टोला में पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को संपन्न हुआ। शिविर के अंतिम दिन अतिथियों ने शिविर का निरीक्षण किया और गाइड से शिविर के दौरान मिले प्रशिक्षण की जानकारी ली। शिविर समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टोली को पुरस्कृत किया।स्काउट गाइड समापन समारोह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी मुरली छपरा श्रवण कुमार गुप्ता ने कहा कि स्काउट हमें दूसरों के लिए जीने की कला सिखाता है। देश के लिए सुयोग्य नागरिक बनाता है। हम आपातकाल में कैसे रहें, सीमित संसाधनों में कैसे अपने लिए भोजन पानी की व्यवस्था करें आदि की सीख मिलती है।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि योगेश चौबे ने कहा कि स्काउटिंग सीखने का तात्पर्य स्वयं का भला करना ही नहीं, बल्कि समाज के भलाई के लिए अपने जीवन को समर्पित कर देना ही सच्ची स्काउटिंग है।मौके पर हरिकांचन सिंह सुदिष्ट मिश्र राकेश सिंह पूजा सिंह प्रेम प्रकाश मौर्य के साथ ही ट्रेनर आकाश शर्मा मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!