A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशबलिया

वृहद रोजगार मेला बलिया 2026

अब तक का सबसे बड़ा रोजगार मेला जिसमे 15000 अभ्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन हुआ |

IMG 20260207 131810
   रोजगार मिशन–2026 को बलिया में मिली रफ्तार, बड़ी संख्या में चयन
बलिया। जिले के युवाओं के लिए शनिवार का दिन उम्मीद और अवसर लेकर आया, जब वृहद रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में रोजगार मिशन–2026 के अंतर्गत आयोजित इस मेले का शुभारंभ अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने किया।
श्री मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज परिसर में आयोजित इस मेले में देश की करीब 50 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। टाटा मोटर्स, एलएंडटी, अशोक लीलैंड, बंधन बैंक सहित कई बड़ी कंपनियों ने मौके पर ही अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया। इस दौरान कुल 2415 युवाओं का चयन किया गया, जो जिले के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
रोजगार मेले में बलिया सहित आसपास के जिलों से लगभग 14 हजार युवाओं ने भाग लिया। चयनित युवाओं में तकनीकी, गैर-तकनीकी और सेवा क्षेत्र के अभ्यर्थी शामिल हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से स्थानीय युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिलेंगे और बाहर पलायन कम होगा।
इस अवसर पर भविष्य में और बड़े रोजगार आयोजनों तथा सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की भी बात कही गई। कार्यक्रम में सेवायोजन विभाग के अधिकारी और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रोजगार मेले के सफल आयोजन से युवाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और जिले में रोजगार को लेकर नई उम्मीद जगी है।
#Ballia #RojgarMela #EmploymentDrive #JobFair #UPGovernment #RojgarMission2026 #YouthEmployment #Naukri #BalliaNews #UPNews #JobOpportunity #Career #Placement #IndiaJobs #YouthPower #SkillIndia #NewOpportunity #LocalJobs #RozgarNews #hiringnow
[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!