A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमनागपुरमहाराष्ट्र

जम्मू-कश्मीर में अबतक छह आतंकवादियों के घर गिराए गए

वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में मंगलवार 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ इस हमले में 26 पर्यटक मारे गए। आतंकी हमले के बाद से भारतीय सेना की जवाबी कार्यवाही में अबतक छह आतंकवादियों के घर गिराए गए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार जिन आतंकवादियों के घर ब्लास्ट में गिराए गए उनमे से लश्कर का आदिल ठोकेर , हारिस अहमद, आसिफ शेख, जैश का अहसान उल हक, जाकिर अहमद, शाहिद अहमद कुटे शामिल है। जानकारी अनुसार इनमे से जैश अहसान वर्ष 2018 में पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर भारत लौटा था। प्राप्त जानकारी अनुसार आसिफ और आदिल ठोकेर का नाम भी पहलगांव आतंकी हमले में सामने आए थे। भारतीय सेना ने पहलगांव आतंकी हमले के बाद से त्राल, अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा, शोपिया मे सर्च ऑपरेशन कर एक्सन लिया है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार की सुबह के बाद से शनिवार तड़के भी एलओसी भारतीय फॉरवर्ड पोस्ट पर फायरिंग की। भारतीय सेना ने भी इसका जवाब देते हुए गोलीबारी की, इस गोलीबारी के के दौरान किसी तरह के नुकसान की कोई जानकारी नही है। जानकारी अनुसार शनिवार सुबह गुजरात के सूरत तथा अहमदाबाद में घुसपैठियों पर कार्यवाही की गई और दोनो शहरों से लगभग पांच सौ बांग्लादेशी घुसपैठियों को हिरासत में लिया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमितशाह जी ने शनिवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से यह अपील की थी कि राज्यों में घुसपैठियों की शीघ्रता से पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द वापस उनके देश भेजने की कार्यवाही शुरू करें।

Back to top button
error: Content is protected !!