मेरठ DM के क्लर्क की नहाते-नहाते मौत: सिर पर पानी डालते ही सीने में तेज दर्द के चलते कराहते फर्श पर गिरे, हुई मौत,
मेरठ।
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज
मेरठ कलेक्ट्रेट में तैनात एक सीनियर क्लर्क ईशांत सिंह की बाथरूम में नहाते-नहाते मौत हो गई। उसने जैसे ही अपने ऊपर मग से पानी डाला, दर्द से कराहते हुए फर्श पर गिर गए। पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से बाथरूम का दरवाजा खुलवाया, ईशांत अपने सीने को पकड़े तड़प रहे थे, पत्नी से बोले-मेरे सीने में तेज दर्द हुआ और गिर गया, परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया,
ईशांत 8 दिन बाद 22 जुलाई को अपना 30वां बर्थडे मनाने वाले थे। 5 साल पहले उनकी शादी हुई थी। 29 जून को उन्होंने शादी की 5वीं सालगिरह मनाई थी।*
ईशांत कलेक्ट्रेट में इंग्लिश रिकॉर्ड कीपर (ERK) विभाग में तैनात थे। उनकी अचानक मौत से पूरा परिवार टूट गया है। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। मां की जगह ईशांत को नौकरी मिली थी। अब घर में अकेली पत्नी बची है। उसका रो-रोकर बुरा हाल है रविवार रात भी सीने में दर्द हुआ था, ईसीजी कराई ईशांत सिंह सदर तहसील के पीछे स्टाफ क्वार्टर में अपनी पत्नी प्रेरणा के साथ रहते थे। रविवार रात उनके सीने में दर्द हुआ। पत्नी प्रेरणा पड़ोसियों की मदद से डॉक्टर के पास लेकर गईं।
डॉक्टर ने मामूली दर्द बताकर दवा दे दी। इसीजी भी कराई गई थी। ईशांत घर लौट आए। सोमवार सुबह करीब 7 बजे वह बाथरूम नहाने गए। ईशांत ने जब अपने ऊपर पानी डाला, वैसे ही उनके सीने में तेज दर्द उठा। वह दर्द से चीख पड़े और बाथरूम के फर्श पर गिर गए। पत्नी दौड़कर बाथरूम पहुंची। मगर दरवाजा अंदर से बंद था।अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया प्रेरणा की चीख सुनकर पड़ोसी भी आ गए। उन्होंने तेज धक्का देकर दरवाजा खोला। देखा कि ईशांत फर्श पर नीचे पड़े थे। दर्द से कराह रहे थे। ईशांत ने सीने में तेज दर्द होने की बात कही। पत्नी पड़ोसियों की मदद से करीब 2 किमी दूर मेट्रो हॉस्पिटल लेकर गई। यहां हार्ट डॉक्टर न होने पर वह ईशांत को लेकर सुशीला जसवंतराय अस्पताल पहुंची।
यहां डॉक्टर ने ईसीजी की। इसके बाद ईशांत को मृत घोषित कर दिया। ईशांत की मौत की खबर सुनते ही पत्नी प्रेरणा अस्पताल में ही बेसुध हो गईं। वह ईशांत के शव से लिपटकर जोर-जोर से रोने लगीं।
होली और रमजान को लेकर ज्वालापुर में शांति समिति की बैठक,एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह व सीओ संजय चौहान की अध्यक्षता में बंधन पैलेस में हुई गोष्ठी
28/02/2026
शाहपुरा में बाबा रामदेव जी की रथ यात्रा का भव्य स्वागत
28/02/2026
धौला में ब्रह्मपीठाधीश्वर डाकोर धाम काठिया परिवाराचार्य अयोध्या धाम व नारायण धाम जयपुर के रामरतन देवाचार्य जी महाराज के आगमन पर स्थानीय सरपंच प्रकाश चंद्र गुर्जर , ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियो ने गुलाब की पुष्प वर्षा कर किया स्वागत, महाराज श्री नारायण दास जी का धौला में सरकारी महाविद्यालय का आशीर्वाद पूरा
28/02/2026
लखीमपुर खीरी कि पुलिस चौकी शारदा नगर पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल एक पक्षीय कार्यवाही से पीड़ित महिला अपनी फरियाद लेकर न्याय की आशा में पहुंचीं पुलिस अधीक्षका खीरी के पास ।
28/02/2026
एडवोकेट गोविंद गुप्ता को मिला राष्ट्रीय “अटल बिहारी वाजपेई सेवा रत्न सम्मान
28/02/2026
रमज़ान व होली के मद्देनजर एस पी ग्रामीण बलवंत चौधरी क्षेत्राधिकारी आशीष निगम क्षेत्र में भ्रमण
28/02/2026
मध्य प्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष द्वारा अमझेरा में चल रहे भगोरिया का आनंद उठाया
28/02/2026
नवनीत सिंह के नेतृत्व में फर्जी हाईस्कूल परीक्षा प्रकरण का खुलासा
28/02/2026
जमवारामगढ़ विधानसभा के धौला में नवीन महाविद्यालय स्वीकृत
28/02/2026
Achiever Genius book record sohanlalmaharda
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!