A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम स्थल के पास लाश मिलने से मच गया हड़कंप। #उत्तराखंड #लाश #हल्द्वानी #सीएम #कार्यक्रम

बिग ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम स्थल के पास लाश मिलने से मच गया हड़कंप।

#उत्तराखंड #लाश #हल्द्वानी #सीएम #कार्यक्रम 

एक बड़ी खबर आपको बता दें कि मुख्यमंत्री धामी के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब सुशीला तिवारी अस्पताल के नजदीक खड़ी एक कार के अंदर युवक की लाश मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर क्षेत्राधिकारी, कोतवाल सहित भारी पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस के अनुसार शव कार के अंदर ही मिला, जिसकी पहचान 32 वर्षीय युवक के रूप में हुई है।

 

संदिग्ध रूप में खड़ी थी कार

कार अस्पताल के पास संदिग्ध हालत में खड़ी थी, जिसकी जांच के दौरान युवक को मृत पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने कार और आसपास के क्षेत्र की गहनता से जांच की। प्रारंभिक तौर पर युवक की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!