A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेखरगोनमध्यप्रदेश

खरगोन पुलिस ने मंदिर में चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

खरगोन पुलिस ने मंदिर में चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
करही (खरगोन), 28 फरवरी 2026।
खरगोन जिले के करही थाना पुलिस ने खाटू श्याम मंदिर की दान पेटी तोड़कर चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी के कब्जे से दान पेटी तोड़ने में प्रयुक्त लोहे का सरिया भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार 27 फरवरी 2026 को सूचना मिली थी कि करही स्थित खाटू श्याम मंदिर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने दान पेटी का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया है। सूचना के आधार पर करही थाना में अपराध क्रमांक 60/26 धारा 62 एवं 334(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मंदिर में चोरी का मामला आस्था से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने मंदिर की दान पेटी तोड़ने की बात स्वीकार कर ली।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि पिता सूरज्या वर्मा (33 वर्ष), निवासी नेहरू मार्केट करही के रूप में हुई है। आरोपी ने बताया कि लालच में आकर उसने रात में लोहे के सरिये से दान पेटी का ताला तोड़ा, लेकिन ताला क्षतिग्रस्त होने के कारण पैसे नहीं निकाल पाया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मंदिर परिसर के पास से दान पेटी का टूटा ताला एवं लोहे का सरिया जब्त किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार आरोपी पर पूर्व में भी अपहरण, आबकारी एक्ट एवं जुआ एक्ट सहित कुल चार मामले दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र इंगले के नेतृत्व में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Back to top button
error: Content is protected !!