A2Z सभी खबर सभी जिले की

राजीविका मेले मे “न्याय आपके द्वार”विशेष कार्यक्रम आयोजित:- 

 

राजीविका मेले मे “न्याय आपके द्वार”विशेष कार्यक्रम आयोजित:-

माननीय नालसा की आशा योजनांतर्गत बाल विवाह विवाह को कहे ना तथा न्याय आपके द्वार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

“न्याय आपके द्वार लोक उपयोगी समस्याओ का सुलभ औऱ त्वरित समाधान रालसा अभियान” के तहत श्री विक्रम सिंह भाटी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली के निर्देशन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 27.02.2026 को राज सखी जिला स्तरीय सरस मेला, पाली में आयोजित किया गया। इस शिविर में पिछले 3 दिनों से मेलार्थियों को न्याय संबंधित जानकारी मांगीलाल तंवर अधिकार मित्र द्वारा लोक उपयोगी समस्याओं का सुलभ और त्वरित समाधान अभियान के तहत बिजली,पानी, परिवहन, बैंकिंग,बीमा स्वास्थ्य सेवाएं भू संपदा सेवाएं, पीड़ित प्रतिकर स्कीम,पॉक्सो,कन्याभ्रूण हत्या,नॉलसा हेल्पलाइन नम्बर 15100 आदि की जानकारी प्रदान की गई। इसी क्रम मे राजीविका से जिला प्रबंधक कल्याण सिंह ने बताया कि इस मेले मे महिलाओ द्वारा हस्त निर्मित वस्तुओं को बाजार मंच प्रदान,आर्थिक स्वावलम्ब, कौशल, नेटवर्किंग व सरकारी योजनाओ का प्रचार प्रसार करना है। इस मेले मे महेंद्र सिंह मेहता एसीईओ,जिला प्रबंधक आईबी रचना दास, जिला प्रबंधक लाइवलीहुड बजरंग लाल मीणा, जिला लेखाकार सवाई सिंह राजपुरोहित, नोडल PA MIS तेजराज, पारस भाटी, देवी बामनियाँ, प्रियंका व्यास,संतोष कुमारी व सैकड़ो मेलार्थी उपस्थित रहे।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!