A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली:शांति, सद्भावना, गरिमामय, भाईचारे से मिलजुल कर मनाएं आगामी सभी त्यौहारः- श्री गौरव बैनल

 

शांति, सद्भावना, गरिमामय, भाईचारे से मिलजुल कर मनाएं आगामी सभी त्यौहारः-गौरव बैनल

(पत्रकार विनीत शुक्ला सिंगरौली)

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्टर के अध्यक्षता में आयोजित।

 

सिंगरौली :  जिले की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप होली, ईद-उल-फितर, रामनवमी त्यौहारों को शांतिपूर्ण, भाईचारे की भावना और हर्षोल्लास, उमंग, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मिलजुल कर मनाया जाएगा। कलेक्टर श्री गौरव बैनल के अध्यक्षता  एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खंत्री के उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी त्योहारो को शांति एवं भाईचारे के साथ मनाये जाने को मद्दे नजर रखते हुयें जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

 

बैठक में उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुयें  कलेक्टर ने कहा कि  सिंगरौली जिले में हमेशा सभी त्योहारो को भाईचारे तथा सद्भावना साथ मनाया जाता है।  इसी तरह से आगामी आने वाले त्यौहार होली, ईद-उल-फितर, रामनवमी सद्भावना के साथ मनायें। उन्होने कहा कि जिले में त्यौहारो के दौरान किसी भी प्रकार की महौल बिगड़ने की आशंका नही है फिर भी राजस्व एवं पुलिस प्रशासन को सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होने राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को समन्वय बनाकर आयोजक समितियों से सम्पर्क कर जिन स्थानो पर होलिका दहन किया जायेगा इसकी जानकारी अनिवार्य रूप से लिया जायें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करे कि ऐसे व्यक्ति जो अपराधिक प्रवित्ति का हो तथा त्यौहार में किसी भी प्रकार शांति भंग करने की संभवाना है उनको चिन्हित कर उनके विरूद्ध ओवर बाउंड की कार्रवाही करे। साथ ही त्यौहार दिवस को अनुभागो के सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल लगातार अपने क्षेत्रो में भ्रमण करे तथा फ्लैग मार्च में भी करे। साथ ही संबंधित ग्राम पंचायतो के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक का नम्बर भी अपने पास रखे। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि डी.जे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र निर्धारित गाईड लाईनो का पालन करे। इनके आयोजको के साथ भी बैठक आयोजित करे तथा कानून का पालन न करने वालो के विरूद्ध कार्रवाही भी  किया जाना सुनिश्चित करे। साथ ही अपने अपने थाना क्षेत्रो में भी शांति सुरंक्षा समिति की बैठक आयोजित करे। कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को इस आशय के निर्देश दिए कि त्यौहारो के दौरान शहर में साफ सफाई व्यवस्था के साथ साथ पेय जल की व्यवस्था बनायें रखे तथा एमपीईबी के अधिकारी को निर्देश दिया गया कि विद्युत व्यवस्था बनी रहे। साथ ही शहरी क्षेत्र मे रामलीला मैदान बैढ़न, बिलौजी तिराहा, नवजीवन विहार के साथ साथ अन्य क्षेत्रो में जहा बड़ा कार्यक्रम किया जाता है इसके अतिरिक्त एनसीएल परियोजना एवं एनटीपीसी में भी होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जो कानून व्यवस्था की दृष्टि से संवेदनशील स्थल हो इन स्थल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था रखे जाने हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस के अधिकारी आवश्यक कार्रवाही करे।

 

वही पुलिस अधीक्षक मनीष खंत्री ने समिति के उपस्थित सदस्यो सहित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुयें कहा कि हम सभी को मिलकर जिले की जो परम्परा त्यौहारो को मनाये रखने की रही है उसी तरह से इन त्यौहारो को भी मनाये। साथ ही राजस्व, पुलिस के अधिकारी समन्वय बनाकर अपने क्षेत्रो का भ्रमण करे। त्यौहार के दो दिवस पूर्व से ही नशे की हालत में वाहन चलाने वालो के विरूद्ध कार्रवाही करे । पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों ट्राफिक पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसकी सघन चेकिंग किया जायें। तथा सोसल मीडिया में किसी भी प्रकार की भ्रमक खबर या धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुचाने वाली खबर चलाने वालो को चिन्हित कर कार्रवाही करे। साथ ही आम जन मानस से अपील किया गया कि यदि किसी सोसल मीडिया के द्वारा ऐसी खबर चलाई जाती है तो अपने नजदीकी थाने मे तत्काल सूचना दे, ताकि उनके विरूद्ध कार्रवाही की जायें। सभी राजस्व एवं पुलिस अधिकारी संयुक्त रूप से अपने अपने क्षेत्रो में फ्लैग मार्च संयुक्त रूप से आयोजित करे। बैठक के दौरान समिति के सदस्यो से भी सुझाव लिए गए। अंत में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समिति के माध्यम से जिले के समस्त निवासियों को आगामी होली, भाई दूज, ईद उल फितर, राम नवमी एवं महावीर जयंती इत्यादि त्योहारो की शुभाकामना दी गई। एवं उपस्थित जिला स्तरीय शाति समिति के सदस्यो को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

बैठक के दौरान संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, एसडीएम देवसर अखिलेश सिंह, माडा नंदन तिवारी, चितरंगी सौरभ मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान, तहसीलदार सविता यादव, देवेन्द्र द्विवेदी, धर्म प्रकाश मिश्रा, ऋषि नारायण सिंह, जान्हवी शुक्ला, प्रीति सिकरवार, नागेश्वर पनिका, एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी, चितरंगी राहुल कुमार शैयाम, थाना प्रभारी बैढ़न ,विन्ध्यनगर, नवानगर, मोरवा, चितरंगी, देवसर, सरई सहित नायब तहसीलदार चौकी प्रभारी, यातायात प्रभारी, शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!