A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेश

विधानसभा में बालोतरा जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे हनुमान चौधरी

बालोतरा। विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट – 2026 के तहत आयोजित बालोतरा जिला स्तरीय कार्यक्रम में “आपातकाल के 50 वर्ष” विषय पर आयोजित वाद-विवाद/वक्तृत्व प्रतियोगिता में हनुमान चौधरी सिणधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र सहित जिले का नाम रोशन किया।

कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिभागियों ने आपातकाल के ऐतिहासिक, राजनीतिक और लोकतांत्रिक पहलुओं पर अपने विचार रखे, जिसमें हनुमान चौधरी ने तथ्यपूर्ण एवं प्रभावशाली प्रस्तुति देकर निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।

प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ ही हनुमान चौधरी अब राज्य स्तर पर विधानसभा में बालोतरा जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षकों, साथियों एवं सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

यह उपलब्धि युवाओं में जागरूकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का प्रतीक मानी जा रही है।

हनुमान चौधरी वर्तमान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बालोतरा के जिला संयोजक के रूप में भी विद्यार्थियों के रूप में सक्रिय हैं।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!