A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

जीवन रक्षक तकनीकों और मेडिकल इमरजेंसी जागरूकता सत्र आयोजित

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी। ढाना में एनसीसी ग्रुप सागर के अंतर्गत 33 मध्यप्रदेश एनसीसी बटालियन सागर द्वारा आयोजित नेशनल कैडेट कोर के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में जीवन रक्षक तकनीकों और चिकित्सा आपातकालीन तैयारी पर एक जानकारीपूर्ण और रोचक सत्र का आयोजन किया। इस सत्र में आवश्यक स्वास्थ्य अभ्यास, कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन और बुनियादी फिजियोथेरेपी तकनीकों पर व्याख्यान और जीवंत प्रदर्शन शामिल थे। यह प्रशिक्षण डॉ. पूजा कुमारी और डॉ. स्निग्धा सुप्रिया राव के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिन्होंने कैडेट्स को व्यावहारिक अभ्यास कराए और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी जानकारी साझा की। सभी स्वास्थ्य, जीवनरक्षक तकनीकों और इमरजेंसी जागरुकता के लिए बंसल अस्पताल के विषय विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उपयोगी जानकारी दी गई। इस इंटरैक्टिव सत्र का उद्देश्य कैडेट्स को प्राथमिक उपचार की आवश्यक तकनीकों से लैस करना और चिकित्सा आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया की जागरूकता बढ़ाना था। कैंप कमांडर कर्नल आर एस राजीव सेना मेडल द्वार आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और वर्तमान समय के अनुरूप हर एक युवा को सी पी आर के जानकारी रखने की आवश्यकता को समझाया इस अवसर पर लगभग 450 एनसीसी कैडेट्स ने इस कार्यशाला से लाभ उठाया और चिकित्सा विशेषज्ञों से प्रत्यक्ष अनुभव एवं मूल्यवान जानकारी प्राप्त की।Screenshot 20250716 175057

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!