हरियाणा

जिला पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के दिशा निर्देश पर होडल में ओयो होटलों पर की छापेमारी

अचानक छापामारकर कार्रवाई करते हुए एक होटल के कमरों से आपत्तिजनक हालत में 2 युवक व 5 युवतियां को पकड़ा है। पुलिस ने युवकों युवतियों को हिरासत में ले लिया

#वन्दे भारत न्यूज़ :प्रवीण कुमार (होडल )जिला पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के दिशा निर्देश पर होडल में ओयो होटलों पर की छापेमारी.. अचानक छापामारकर कार्रवाई करते हुए एक होटल के कमरों से आपत्तिजनक हालत में 2 युवक व 5 युवतियां को पकड़ा है। पुलिस ने युवकों युवतियों को हिरासत में ले लिया और वहीं पुलिस प्रशासन की अचानक कार्रवाई से इलाके में खलबली मच गई। पुलिस सभी को अपने साथ लेकर चली गई वंही इस पुलिस कार्यवाही से मिली जानकारी के अनुसार होडल बाई पास पर स्थित OYO होटलों में युवक और युवतियां को लेकर आए दिन पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को शिकायत मिल रही थी। होडल बाई पास रोड पर बने OYO होटलों पर छापेमार कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई से अन्य होटल संचालकों में हड़कंप मच गया और होटलों पर ताला लगाकर फरार हो गए।

Back to top button
error: Content is protected !!