A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

सतगुरु पर्व के अवसर पर महापौर श्रीमती संजीव सूरी सदस्य पार्षद जनप्रतिनिधि के साथ पहुंची हरे माधव दरबार

Screenshot 2026 01 16 19 47 01 50 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12कटनी

प्रति वर्षों की भांति इस वर्ष भी माधवनगर स्थित  हरे माधव दरबार साहब प्रांगण में सतगुरु पर्व दिनांक 14 एवं 15 जनवरी को हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। दो दिवसीय इस पावन पर्व में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा, जहाँ श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन नजर आए।

सतगुरु पर्व के अवसर पर गुरुवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एमआईसी सदस्यों एवं पार्षद जनप्रतिनिधियों के साथ हरे माधव दरबार पहुँचीं। इस दौरान उन्होंने सतगुरु बाबा ईश्वर शाह जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य श्रीमती बीना बैनर्जी,सुमन राजू माखीजा,श्री सुरेन्द्र गुप्ता,पार्षद शकुंतला सोनी,वंदना राजकिशोर यादव भी उपस्थित रही।

सतगुरु पर्व में देश के विभिन्न राज्यों एवं कोने-कोने से हजारों की संख्या में श्रद्धालु दरबार साहब पहुँचे। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।

कार्यक्रम के दौरान सत्संग एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु समुचित व्यवस्थाएँ की गईं।सतगुरु पर्व ने न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे का भी संदेश दिया।

कटनी ब्यूरो चीफ

सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

Back to top button
error: Content is protected !!