हरियाणा

मिलन पार्टनरशिप कार्यक्रम के तहत सौंदहद स्कूल की छात्राओं का होडल स्कूल में शैक्षणिक दौरा” “पीएम श्री विद्यालय होडल से लिया प्रशिक्षण”

“हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देशों पर हुआ छात्राओं का एक्सपोज़र विज़िट”

वन्दे भारत न्यूज़ /प्रवीण कुमार /पलवल (होडल) 12 फरवरी 26 हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा स्कूली विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराने के लिए जारी दिशा  निर्देशों के तहत आयोजित मिलन पार्टनरशिप कार्यक्रम के तहत राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय सौंदहद की छात्राओं ने पी एम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होडल का दौरा किया। इस अवसर पर मेजबान स्कूल के प्रिंसिपल अरुण कुमार शर्मा, राम अवतार डीपी व छात्राओं ने अतिथि स्कूल के मुख्याध्यापक भगवान सिंह सौरोत, रेखा रानी व आगंतुक छात्राओं का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। दोनों स्कूलों के विद्यार्थियों ने एक दूसरे से परिचय का आदान-प्रदान किया। मनोरंजक खेलकूदों के क्रम में चम्मच दौड, खो-खो, बैडमिंटन, तीन टांग दौड व रस्सा कसी का आयोजन किया गया । दोनों ही स्कूलों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। चम्मच दौड़ में दिव्या प्रथम और गायत्री स्थान पर रही। बरखा, जिया, शिवानी, सांची, कुसम, प्रीति व गौरी ने भी शानदार प्रदर्शन किया। बैडमिंटन में सांची व कुसम ने प्रथम और निशा व मधु ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। नीतू , बिमला, पूनम और निशा ने भी शानदार प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बरखा, प्रीति और मुस्कान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अध्यापकों ने शिक्षा के क्षेत्र में विचारों का आदान प्रदान किया और विद्यार्थियों को स्कूल पुस्तकालय और कंप्यूटर लैब की सैर कराई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। अतिथि स्कूल से मुख्य अध्यापक भगवान सिंह सौरोत, रेखा रानी व मेजबान स्कूल से प्रिंसिपल अरुण कुमार शर्मा, राम अवतार डीपी, राजीव, भजनलाल व अशोक कुमार गुप्ता, नरेंद्र कुमार, गजेंद्र कुमार, अशोक शर्मा ने भाग लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!