A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

एनकाउंटर में बदमाश को लगी गोली, चैन स्नैचिंग की घटना में थी पुलिस को तमंचे की तलाश

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता

बाहादराबाद हरिद्वार

               (उत्तराखंड)

IMG 0460 2df6e35f 4f85 40e7 a638 07272a5ba21b 9

देहरादून। बीती देर रात बसंत विहार क्षेत्र में चैकिंग के दौरान पुलिस की एक स्कूटी सवार बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस से भागते हुए बदमाश के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। पकड़ा गया बदमाश करीब एक दर्जन अपराधों में शामिल बताया गया है। हाल ही में बसंत विहार में हुई चेन स्नैचिंग की घटना में भी वह शामिल बताया गया। फिलहाल बदमाश का उपचार चल रहा है।

IMG 0461

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बसंत विहार क्षेत्र के हरबंसवाला बैरियर पर देर रात्रि चेकिंग के दौरान बिना नम्बर प्लेट की एक स्कूटी सवार को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन पुलिस को देख स्कूटी सवार टी स्टेट की तरफ भागने लगा। पीछा करने पर स्कूटी सवार ने अचानक पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

घायल बदमाश की पहचान आकाश उर्फ तमंचा पुत्र जगदीश लाल निवासी शिवाजी एनक्लेव जैन प्लॉट थाना रायपुर देहरादून के रूप में हुई। आरोपी आकाश उर्फ तमंचा पर करीब एक दर्जन अपराधिक मुकदमें दर्ज है और हाल ही में बसंत विहार इलाके में वृद्ध महिला के साथ हुई चैन स्नैचिंग की घटना में भी वह शामिल बताया गया है। आरोपी के पास से लूटी गई चैन भी बरामद कर ली गई है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!