A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउमरियाकटनीताज़ा खबरमध्यप्रदेश

उमरिया जिले का फरार स्थाई वारंटी बरही में कर रहा था बाइक चोरी, पकड़ा गया तो चोरी की दो बाइक हुई बरामद, चोरी की बाइक सहित आरोपी को पकड़ने में बरही पुलिस को मिली सफलता

कटनी। उमरिया जिले का फरार स्थायी वांरटी बरही थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इस बात का खुलासा तब हुआ जब पुलिस में फरार वारंटी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। फरार वारंटी ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा किया है। आरोपी से पुलिस में चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए बरही थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ के.पी. सिंह के व्दारा लगातार अपराध एवं अपराधियो की धडपकड हेतु निर्देशित किया गया है।
गत 1 अप्रैल को सत्यनारायण वंशकार पिता संतोष वंशकार निवासी बरही के व्दारा विजयराघवगढ रोड बरही सीटू तिवारी की दुकाने के सामने से अपनी मोटर सायकिल क्रमांक एम.पी. 21 एम.क्यू. 1907 कीमती 60 हजार रुपये की चोरी हो जाने रिपोर्ट थानें दर्ज करायी। इसी तरह नगर परिषद बरही कार्यालय के सामने से मोटर सायकिल क्रमांक एम.पी. 21 एम.जी. 5715 कीमती 50 हजार की मोटर सायकिल चोरी होने की रिपोर्ट संजीव सिंह चंदेल ने 2 अप्रैल को दर्ज करायी थी। बाइक चोरी की घटनाओं की जानकारी लगते ही बरही पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर चोरी गयी मोटर सायकिल की तलाश शुरू की गई। टीम के द्वारा बरही कस्बा एवं आस आस के गांवो मे मोटर सायकिल की तलाश की गयी। साथ ही सीसीटीवी केमरे शहर के खंगाले गये।

IMG 20240403 142716 768x514 1

मुखबिर की सूचना पर संदेही रिंकू उर्फ दिनेश तिवारी पिता सुरेन्द्र तिवारी निवासी कुनिया से पूंछतांछ करने पर उसने बताया कि मेरे व्दारा विजयराघवगढ रोड बरही सीटू तिवारी की दुकाने के सामने से एक मोटर सायकिल चोरी की है जो कुनिया में मंदिर के पास छिपाकर रखी है। एवं नगर परिषद कार्यालय बरही के सामने से चोरी गयी मोटर सायकिल को श्री बाबू क्रेसर के पीछे छिपाकर रखा हूं। आरोपी से दोनो मोटर सायकिले कुल कीमती 1 लाख 10 हजार की बरामद कर आरोपी के विरुध्द वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव, उप निरी. विनोदकांत, स.उ.निरी. रामसखा वर्मा, आर. विवेक श्रीवास्तव, वाहन चालक संजय पाडेय आदि थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।4 4

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!