

बानेश्वर महतो
सरायकेला/चांडिल : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में रांची लोकसभा के एनडीए गठबंधन प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में बुधवार को पूरे विधानसभा क्षेत्र में अलग अलग दल बनाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। कुकड़ू प्रखंड में मंडल अध्यक्ष भरत चंद्र महतो के नेतृत्व में सैकड़ों मोटरसाईकिल पर ओड़िया गांव से निकाली गई रैली तिरूलडीह में समाप्त हुआ। नीमडीह पश्चिमी मंडल की बाईक रैली मंडल अध्यक्ष चिनिबास महतो के नेतृत्व में झिमड़ी से शुरू कर नीमडीह प्रखंड मुख्यालय रघुनाथपुर में समाप्त हुआ। नीमडीह पूर्वी मंडल की बाईक रैली मंडल अध्यक्ष बासुदेव सिंह के नेतृत्व में चालियामा से शुरू कर रघुनाथपुर में समाप्त हुआ। चांडिल मध्य मंडल की बाईक रैली मंडल अध्यक्ष खगेन महतो के नेतृत्व में चांडिल पीएचडी मोड़ से शुरू कर चिलगु में समाप्त हुआ। चौका मंडल की बाईक रैली मंडल अध्यक्ष मोतीलाल कुमार के नेतृत्व में उरमाल से शुरू कर चिरुगोड़ा में समाप्त हुआ। ईचागढ़ की बाईक रैली मंडल अध्यक्ष फटिक चंद्र गोराई के नेतृत्व में पुरानडीह से शुरू कर बांदू व मिलन चौक से शुरू कर रुगड़ी बाजार में समाप्त हुआ। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ ‘अबकी बार फिर मोदी सरकार, अबकी बार चार सौ से पार’ आदि नारा बुलंद किया। भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री उदय सिंह देव जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में यह देश सुरक्षित है। रांची लोकसभा में मोदी की विकास की गारंटी को यहां की जनता चुनेगी।
आजसू केंद्रीय महासचिव श्री हरे लाल महतो कुकड़ू की बाइक रैली में गठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए गठबंधन ईचागढ़ विधानसभा में काफी मजबूत है जिसका ऐतिहासिक परिणाम चुनाव के नतीजे में देखने मिलेगा l
इस दौरान भाजपा के ईचागढ़ विधानसभा संयोजक मधुसुदन गोराई ने कहा कि भाजपा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है जिससे रांची लोकसभा में संजय सेठ की जीत सुनिश्चित है। भाजपा नेता देवाशीष राय ने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का रुझान एन डी ए प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में है और संजय सेठ रांची लोकसभा में भारी मतों से विजई होगें ।
इस मौके पर महेश कुंडू , खोगेन महतो, मनोज महतो, बलराम महतो सच्चिदानंद महतो, मकर महतो,अरुण महतो (आजसू )रामकृष्ण महतो, दिवाकर सिंह, सुमन मुखर्जी आकाश महतो, सरदीप लायक, भीम सिंह मुंडा, राजू दत्ता, प्रभात पोद्दार, मधुसूदन बनर्जी के साथ हजारों समर्थक मौजूद थे।