A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

मल्हारगढ़ तहसील के ग्राम सुपड़ा में भागवत कथा का हुआ समापन

मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ तहसील के गांव सुपड़ा में पिछले 6 दिवस से चल रही भागवत कथा का आज सातवें दिन समापन हुआ वही नगर वासियों द्वारा भागवत कथा पंडाल में महा आरती एवं महा प्रसादी का भी आयोजन रखा गया भागवत आचार्य पंडित श्री मुकेश जी शर्मा द्वारा अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराया गया कथा के आखिरी दिन गुरु जी ने कृष्ण सुदामा क वृतांत सुनाते हुए कहां की जिस प्रकार से सुदामा जी ने निर्धन होते हुए भी भगवान की भक्ति नहीं छोड़ी उसी प्रकार से मानव को भी कठिन समय आने पर अपने परमात्मा पर पूर्ण विश्वास रखना चाहिए जिस प्रकार भगवान ने सुदामा जी पर कृपा करके उन्हें अपने श्री धाम में स्थान प्रदान किया इसी प्रकार से अगर मानव भी पूर्ण विश्वास के साथ ईश्वर की आराधना करें तो वह भी अपना जीवन धन्य कर सकता है वहीं नगर वासियों द्वारा भव्य जुलूस भी नगर के प्रमुख मार्गो से निकल गया

मंदसौर से रिपोर्टर निरंजन लोहार

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!