A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरबहराइच

विश्व जनसंख्या दिवस आज: CHC अधीक्षक बोले संतुलित जनसंख्या समृद्धि जीवन का आधार

रिपोर्ट – सुनील कुमार त्रिपाठी

Oplus_0
कैसरगंज/बहराइच, अमृत विचार। विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर आज गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कैसरगंज में अधीक्षक डा. एनके सिंह के नेतृत्व में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य जनसंख्या नियंत्रण और इसके महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना था। रैली में स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

रैली की शुरुआत स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज से हुईल जो नगर पंचायत के प्रमुख मार्गों से होते हुए फिर केंद्र पर समाप्त हुई। रैली में शामिल लोग अपने हाथों में पोस्टर और बैनर लिए हुए थे, जिन पर जनसंख्या नियंत्रण के संदेश लिखे हुए थे। डॉ. एनके सिंह ने जनसंख्या वृद्धि के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए परिवार नियोजन के महत्व पर जोर दिया।
उन्होंने बताया कि संतुलित जनसंख्या ही समृद्ध और स्वस्थ समाज का आधार होती है। इस दौरान परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों और सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। रैली के समापन पर डॉ. सिंह ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया और जनसंख्या नियंत्रण में योगदान देने का आह्वान किया। इस मौके पर बीपीएम आदित्य गुप्ता, बीसीपीएम राम प्रताप सहित एएनएम व आशा बहुये आदि मौजूद रहे।

tripathisk836@gmail.com BAHRAICH UP

सुनील कुमार त्रिपाठी
Back to top button
error: Content is protected !!