A2Z सभी खबर सभी जिले की

फिरोजाबाद में बीजेपी की प्रेस वार्ता: आपातकाल की 50वीं बरसी पर कांग्रेस को घेरा प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता बोले – कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की थी

फिरोजाबाद में बीजेपी की प्रेस वार्ता: आपातकाल की 50वीं बरसी पर कांग्रेस को घेरा
प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता बोले – कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की थी

फिरोजाबाद।
देश में लगाए गए आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को फिरोजाबाद में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी अनूप गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस द्वारा 1975 में थोपे गए आपातकाल को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा ताकि लोग जान सकें कि किस तरह उस समय लोकतांत्रिक व्यवस्था को कुचला गया था।

प्रेस वार्ता के दौरान अनूप गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी की सरकार ने संविधान और न्यायपालिका को ताक पर रखकर देश में आपातकाल थोप दिया। यह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय था।

उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को यह जानना जरूरी है कि किस तरह से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता छीन ली गई थी, विरोध करने वालों को जेल में डाला गया था और मीडिया पर सेंसरशिप लगाई गई थी।

बीजेपी नेताओं ने कहा कि यह वक्त सिर्फ याद करने का नहीं, बल्कि कांग्रेस से जवाब मांगने का है कि आखिर क्यों देश को उस अंधकार में धकेला गया था। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष समेत कई अन्य पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!