A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

अवैध शराब परिवहन करने वाले फरार आरोपी को किया गिरफतार

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी। पुलिस अधीक्षक विकाश शाहवाल द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया था कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कर कार्यवाही करे ।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा एवं एसडीओपी राहतगढ़ योगेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में, थाना जैसीनगर पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 12.06.2025 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम बदौआ से ग्राम सेमाढाना की ओर जा रही अल्टो कार क्रमांक MP 16 CB 1896 का पीछा कर उसे रोककर तलाशी ली गई थी। वाहन से कुल 7 पेटी अवैध देशी मदिरा (4 सफेद व 3 लाल) बरामद की गई थी। इस दौरान दो आरोपी – छोटे उर्फ सचिन ठाकुर एवं शिवराज गिरी गोस्वामी को मौके से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था।वहीं, दो अन्य आरोपी छोटू सिंह ठाकुर (ग्राम भापेल) एवं नीरज लोधी (ग्राम सेमाढाना) अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए थे। उनकी लगातार पतारसी की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि फरार आरोपी नीरज लोधी सीहोरा क्षेत्र के अंश ढाबा के पास मौजूद है। सूचना की तस्दीक हेतु थाना जैसीनगर पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई और मौके पर पहुंचने पर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार किया, जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।इस संपूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक शशिकांत गुर्जर, सउनि प्रवीण भलावी, आरक्षक जितेन्द्र रजक एवं आरक्षक काजी सईदउद्दीन शामिल रहे।IMG 20250625 WA01952

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!