Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: विन्ध्यनगर-तेलगवां शक्तिनगर मार्ग में जलभराव की शीघ्र निकासी के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

28 Aug 2026, 09:21 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
IMG 20260827 205619
जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला 

सिंगरौली: विन्ध्यनगर-तेलगवां शक्तिनगर मार्ग में जलभराव की शीघ्र निकासी के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

क्षतिग्रस्त सड़क एवं गड्ढों की तत्काल कराएं मरम्मत, स्थायी समाधान के लिए भी करें आवश्यक कार्रवाई:-कलेक्टर श्री गौरव बैन

सिंगरौली: विन्ध्यनगर-तेलगवां शक्तिनगर सड़क मार्ग के क्षतिग्रस्त होने तथा सड़क पर जलजमाव के कारण आम नागरिकों को हो रही आवागमन की असुविधा को कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने गंभीरता से लिया है। कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित बैठक में एनटीपीसी विन्ध्यनगर के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क पर जमा पानी की निकासी की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए तथा क्षतिग्रस्त सड़क एवं गड्ढों का शीघ्र भराव कराकर आवागमन सुगम बनाया जाए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सड़क पर जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में आम नागरिकों को इस समस्या का सामना न करना पड़े।

बैठक में एनटीपीसी के अधिकारियों ने अवगत कराया कि सड़क के जल निकासी एवं सुधार कार्य के लिए पूर्व में निविदा प्रक्रिया की गई थी, लेकिन तकनीकी त्रुटि के कारण निविदा निरस्त हो गई थी। अब पुनः निविदा प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इस पर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने तक के समय में भी आगामी तीन दिवस के भीतर आम नागरिकों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए तत्काल आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि मौके का निरीक्षण कर सड़क की स्थिति का जायजा लें तथा एनटीपीसी द्वारा किए जा रहे जल निकासी एवं सड़क सुधार कार्य की प्रगति से अवगत कराना सुनिश्चित करें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जावद में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई, 14 सिलेंडर जब्त
Neemuch07 Sep

जावद में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई, 14 सिलेंडर जब्त

नीमच, । कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग एवं अवैध…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब विद्युत विहार द्वारा 20 विद्यालयों के प्राचार्यों शिक्षकों का किया गया सम्मान।
Singrauli07 Sep

सिंगरौली: शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब विद्युत विहार द्वारा 20 विद्यालयों के प्राचार्यों शिक्षकों का किया गया सम्मान।

सिंगरौली: शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब विद्युत विहार द्वारा 20 विद्यालयों के प्राचार्यों शिक्षकों का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
बारिश में गिरा घर बेघर हुई रामबाई बैगा तीन दिनों से लगातार काट रहा ग्राम पंचायत का चक्कर नहीं सुन रही सरपंच सचिव
Mandla06 Sep

बारिश में गिरा घर बेघर हुई रामबाई बैगा तीन दिनों से लगातार काट रहा ग्राम पंचायत का चक्कर नहीं सुन रही सरपंच सचिव

मध्यप्रदेश मंडला जिले के विकास खंड मोहगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत पलेहरा निवासी श्रीमती रामबाई बैगा के घर लगातार…

पूरी खबर पढ़ें →
नकली शराब मामले में दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा -उप मुख्यमंत्री देवडा
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Sep

नकली शराब मामले में दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा -उप मुख्यमंत्री देवडा

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले के बंडा तहसील क्षेत्र के ग्राम गोगरा…

पूरी खबर पढ़ें →
बंडा की दुखद घटना पर जिला अस्पताल पहुंचे जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Sep

बंडा की दुखद घटना पर जिला अस्पताल पहुंचे जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बंडा क्षेत्र में अवैध शराब के सेवन से…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!