मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली: एनटीपीसी संजीवनी चिकित्सालय, शक्तिनगर एवं रेडक्रॉस ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन।

IMG 20260820 210754
Oplus_131072

 

 

सिंगरौली: एनटीपीसी संजीवनी चिकित्सालय, शक्तिनगर एवं रेडक्रॉस ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन।

 

सिंगरौली: एनटीपीसी संजीवनी चिकित्सालय, शक्तिनगर एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, सिंगरौली द्वारा संचालित रेडक्रॉस ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 20 अगस्त 2026 को एनटीपीसी संजीवनी चिकित्सालय, शक्तिनगर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एनटीपीसी शक्तिनगर के अधिकारियों, चिकित्सकों, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

 

शिविर के दौरान कुल 28 यूनिट रक्त स्वैच्छिक रक्तदाताओं द्वारा दान किया गया। रक्तदाताओं ने मानव सेवा एवं जरूरतमंद मरीजों की सहायता के उद्देश्य से स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया।

 

इस अवसर पर एनटीपीसी शक्तिनगर की ओर से श्री ई. प्रभाकरा राव, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी शक्तिनगर, श्री सी. किशोर कुमार, महाप्रबंधक (ओएंडएम), श्री रश्मिरंजन मोहंती, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट), श्री सिद्धार्थ मंडल, प्रमुख (मानव संसाधन), डॉ. वर्तिका कुलश्रेष्ठ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा डॉ. जूरी दत्ता सहित अन्य महाप्रबंधक, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

 

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, सिंगरौली की ओर से चेयरमैन एस.डी. सिंह, सचिव डॉ. ओ.पी. राय, ब्लड सेंटर के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. आर.डी. द्विवेदी एवं अतिरिक्त मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एन.के. जैन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा रक्तदान के प्रति उनके योगदान की सराहना की गई।

 

शिविर को सफल बनाने में रेडक्रॉस ब्लड सेंटर की टीम  हरिशंकर गुप्ता, सूरज प्रकाश सेन, प्रियंका दुबे एवं रामकली ने सराहनीय भूमिका निभाई।

 

शिविर के सफल आयोजन पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, सिंगरौली द्वारा एनटीपीसी संजीवनी चिकित्सालय, शक्तिनगर के प्रबंधन, चिकित्सकों, अधिकारियों, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा सभी स्वैच्छिक रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

 

यह स्वैच्छिक रक्तदान शिविर मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा। 28 यूनिट रक्त का संग्रह जरूरतमंद मरीजों के जीवन रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

 

*“रक्तदान महादान है—आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद का जीवन बचा सकता है।”*

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!