A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरपंजाब
Trending

भारत पाक सरहद पर पौधाराेपण कर मनाई लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती

भारत पाक सरहद पर पौधाराेपण कर मनाई लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती

प्रेस नोट
नागपूर प्रतिनिधि

भारत पाक सरहद पर पौधाराेपण कर मनाई लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती
फाजिल्का- स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है इसे मैं लेकर रहूंगा का जय घोष देने वाले स्वतंत्रता संग्रामी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और क्रांतिकारियों के आदर्श रहे चंद्रशेखर आजाद की जयंती के उपलक्ष्य में भारत पाक सीमा के अंतरराष्ट्रीय सादकी बॉर्डर पर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर बॉर्डर एरिया विकास फ्रंट के अध्यक्ष और समाज सेवक लीलाधर शर्मा, उनके बड़े भाइयों गुरदयाल शर्मा और हरिराम शर्मा, रेनू शर्मा, उनके साथ बीएसएफ के कंपनी कमांडर जे.के. सिंह, समाज सेवक रामनिवास बिहानी प्रह्लाद शर्मा फतेहाबाद वासी ने मिल सीमा की सड़क पर पौधारोपण किया। शहीदों को याद कर उनके नाम का जयघोष किया।
लीलाधर शर्मा ने रिट्रीट दर्शकों के बीच जयघोष के साथ चंद्रशेखर आजाद, बाल गंगाधर तिलक के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को हमेशा याद रखना चाहिए।
फोटो कैप्शन- भारत पाक सीमा पर पौधारोपण करते हुए बीएसएफ अधिकारी और समाज सेवक।

वंदे भारत लाईव्ह टीव्ही न्यूज नागपूर
रिपोर्टर देवाशिष टोकेकर

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!