देवास:- शहर के मुख्य मार्ग एमजी रोड पर व्यापरियों द्वारा अस्थाई रूप से अपनी दुकानों के बाहर सामान रखकर व्यापार कर रहे हैं। आवागमन सुलभ उद्देश्य को लेकर अनूठी पहल करते हुए सभापति रवि जैन के द्वारा आयुक्त रजनीश कसेरा, निगम लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिह बैस, पार्षद बाली घोसी, ट्राफीक टी.आई. पवन बागरी के साथ मुख्य बाजार मे व्यापरियों को गुलाब का फूल देकर अग्राह करते हुए सभी व्यापारियों से अपनी व्यवसायिक सामग्री अपनी हदों मे ही रखकर व्यापार करने हेतु कहा गया ताकि राहगीरों तथा दुकानों पर आने वाले ग्राहकों को कोई असुविधा न हो। ग्राहक अपने वाहन सडक की सफेद लाईन के अन्दर रखकर सामग्री क्रय कर सके तथा आवागमन में कोई बाधा उत्पन्न न हो। व्यापारियों के द्वारा अस्थाई अतिक्रमण कर सडक पर सामग्री रखने से रोड पर जाम की स्थिति बन जाती है।
सभापति ने आग्रहपूर्वक सभी व्यापारियों से प्रथक, प्रथक दुकानों पर जाकर गुलाब का फूल देते हुए शहर के विकास हित मे तथा एमजी
रोड के सुगम आवागमन के लिए नगर निगम को सहयोग दिए जाने की अपील की।सभापति के आग्रह पर सभी व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण मे रखा सामान तत्काल हटाया गया तथा निगम ट्रैफिक व्यवस्था मे सहयोग करने का वादा भी किया। सभापति जैन ने बताया कि कुछ ही दिनों मे एमजी रोड का चौडीकरण भी होना है। जिसमे व्यापारियों की सुविधाओं का प्रमुख ध्यान रखकर बिजली के पोल के स्थान पर अण्डर ग्राउंड बिजली की लाईन डाली जाएगी जिससे बिजली के पोल खडे नही करने पडेगें। एमजी रोड का चौडीकरण, सौन्दर्याकरण के साथ एकांकी मार्ग भी किया जाएगा। आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए व्यापारीगण निगम व पुलिस प्रशासन को अपना पूरा सहयोग प्रदान करते हुए सडक को बाधित नही करें ताकि आने वाले त्यौहारों की खरीदी ग्राहक आपकी दुकानों से भरपूर कर मात्रा मे सके। इस दौरान निगम स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी भूषण पवार, ओमप्रकाश पथरोड, स्वच्छता निरीक्षक हेमन्त उबनारे, हरेन्द्रसिह ठाकुर, दरोगा विकास सांगते आदि सहित निगम की टीम उपस्थित रही।
पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने हरी झंडी देकर किया रवाना
12/08/2026
कर्रापुर में विकास को मिली गति, विधायक लारिया ने दी सामुदायिक भवनों की सौगात
12/08/2026
सिदगुवा मे नवांकुर सखी हरियाली यात्रा कार्यक्रम का किया गया आयोजन
12/08/2026
मैहर में एड्स जागरूक अभियान का हुआ शुभारंभ
12/08/2026
कमलापुर सचिव ओम सारण को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा
12/08/2026
कमलापुर सचिव ओम सारण को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा
12/08/2026
आज बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार, जिलाधिकारी गया, वरीय पुलिस अधीक्षक गया एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में डी एम कार्यालय से गांधी मैदान मंडप तक राष्ट्रीय ध्वज के साथ जुलूस निकाला गया l
12/08/2026
मिलिट्री बैंड की देशभक्ति धुनो से भावविभोर हुआ लाखा बंजारा झील का वातावरण
12/08/2026
मेहंदी, गीत और संगीत से गूंजा JVTS गार्डन, महिलाओं ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव
12/08/2026
रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर योगी सरकार ने अतिरिक्त बसों के संचालन का दिया आदेश
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!