
श्रद्धांजलि सभा कर शिक्षामित्र देंगे ज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के आह्वान पर
25 जुलाई को कुंवर सिंह उद्यान आजमगढ़ में दोपहर 2:30 बजे शिक्षामित्र मृतक साथियों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करेंगे तथा जिलाधिकारी को माननीय मुख्यमंत्री के नाम अपनी समस्याओं से संबंधित मांगपत्र सौंपेगे। उससे पहले विद्यालय में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे।क्योंकि 25 जुलाई 2017 के ही दिन शिक्षामित्र का समायोजन निरस्त किया गया था ।तब से लेकर अब तक हजारों शिक्षामित्र आर्थिक तंगी व मानसिक रूप से परेशान होकर अवसादग्रस्त जीवन जी रहे हैं और पूरे प्रदेश में अब तक सैकड़ों शिक्षामित्र काल के गाल में समा चुके हैं।शिक्षामित्र आज भुखमरी के कगार पर पहुंच चुका है। तंगी हालत में शिक्षामित्र अपने बच्चों को न तो बेहतर शिक्षा दिलवा पा रहें हैं और न ही बूढ़े माता-पिता का इलाज करवा पा रहें हैं।
जिला अध्यक्ष देवसी प्रसाद यादव ने बताया कि शिक्षामित्र अपनी गुहार बराबर सरकार के दरबार में लगा रहे है लेकिन प्रदेश सरकार अब तक किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी है और न ही किसी प्रकार का रहम करने के पक्ष में नहीं दिख रही है। जिला महामंत्री हीरा लाल सरोज ने श्रद्धांजलि सभा और ज्ञापन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले के सभी शिक्षामित्रों से अपील किया।




