A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरपूर्णियाबिहार

बिहार में जमीन की ऑनलाइन रजिस्ट्री:घर बैठे रजिस्ट्रेशन, अपॉइंटमेंट की डेट पर 1 घंटे में मिलेगा पेपर

बिहार में जमीन की ऑनलाइन रजिस्ट्री शुरू हो गई है।

*बिहार में जमीन की ऑनलाइन रजिस्ट्री:घर बैठे रजिस्ट्रेशन, अपॉइंटमेंट की डेट पर 1 घंटे में मिलेगा पेपर*

बिहार में जमीन की ऑनलाइन रजिस्ट्री शुरू हो गई है। रजिस्ट्रेशन से लेकर पेमेंट तक सब कुछ पारदर्शी होगा। प्रोसेस भी आसान है। इसके लिए सरकार की ओर से वेबसाइट को सार्वजनिक कर दिया गया है।

 

संपतचक निबंधन कार्यालय के रजिस्ट्रार आशीष अग्रवाल ने बताया कि ‘यह काफी आसान प्रोसेस है।’ enibandhan.bihar.gov.in की वेबसाइट पर जाकर अपना प्रोफाइल बनाना होगा। इसके बाद पूरी डिटेल्स भरनी होगी। प्रोसेस पूरा होने बाद चालान जेनरेट होगा।

 

इसके बाद रजिस्ट्री के लिए निबंधन कार्यालय आने का अपॉइंटमेंट तारीख और समय के साथ मिल जाएगा। निर्धारित डेट पर कार्यालय आने के बाद चालान, अपॉइंटमेंट स्लिप दिखाना होगा। कार्यालय में कागज चेक होगा, फिर उसकी एंट्री की जाएगी। आधार ऑथेंटिकेशन होने के बाद 1 घंटे के अंदर रजिस्ट्री का कागज हाथों-हाथ मिल जाएगा।

शो करेगा चालान का अमाउंट

 

रजिस्ट्रार ने बताया कि चालान में जो भी रुपए लगेगा वो ऑनलाइन शो होगा। बिचौलिए इसके लिए ज्यादा पैसे नहीं ले पाएंगे। अपॉइंटमेंट लेने के समय ही लोगों को उनकी लोक सूची दिख जाएगी। अगर खाता, खेसरा, जमीन लोक सूची में दर्ज होगी तो अपॉइंटमेंट नहीं मिलेगा। जमीन किस वजह से रोक में है। किसने आपत्ति दर्ज कराई है या किसने रोक लगाई है। उस जमीन पर, शो कर देगा। इससे जमीन की रजिस्ट्री भी बढ़ेगी। दबाव भी कम होगा। लोगों को सुविधा भी होगी। बेवजह दफ्तर नहीं आना होगा।

अपॉइंटमेंट लेकर नहीं आने वाले लोगों को फिर से यही पूरी प्रक्रिया अपनानी होगी। सबसे पहले नेक्स्ट डे आकर अपना चालान फ्री करवाना होगा। फिर से प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें नया अपॉइंटमेंट लेना होगा। तब रजिस्ट्री होगी।

 

एंट्री फॉर रजिस्ट्रेशन के बाद आपको 8 स्टेप का प्रोसेस पूरा करना होगा

 

Executant- जमीन बेचने वाली की पूरी डिटेल भरनी है

Claimant- खरीदने वाले व्यक्ति की पूरी डिटेल्स होगी

Identifire- गवाह और पहचान की डिटेल्स होगी।

Property- प्रॉपर्टी की पूरी डिटेल्स होगी

Payment of consideration- कागज का वैल्यू

check slip- इसमें दो पेज होगा। जिसमें 6 कॉलम की पूरी डिटेल्स होगी।

इसके बाद पेमेंट का ऑप्शन आएगा। जिस पर ऑनलाइन पेमेंट करना है। पर पेमेंट कर है।

पेमेंट करने के बाद अपॉइंटमेंट मिलेगा। फिर ऑनलाइन समय और तारीख निर्धारित होगी।

फिजिकल आना होगा निबंधन कार्यालय

 

पूरी प्रक्रिया होने के बाद निर्धारित समय पर जमीन खरीदने और बेचने वाले दोनों पक्ष और गवाह को निबंधन कार्यालय आना होगा। रजिस्ट्रार वैरीफाइड करेंगे। सबका फोटो होगा। इसके बाद रजिस्ट्री पूरी हो जाएगी।

 

पहले क्या थी प्रक्रिया

 

पहले कंट्रोल रजिस्ट्रार के हाथ में था। निबंधन कार्यालय की अपनी वेबसाइट होती थी। सर्वर से लेकर आईपी नंबर तक सब अपना होता था। इंट्रानेट के जरिए सब होता था।

 

दस्तावेज के पन्नों पर अपडेट होगा फोटो

 

क्रेता, विक्रेता, गवाह और पहचान के द्वारा जो पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड सबमिट किया जाएगा। आधार में जो फोटो होगा, वो ऑटो मोड में उस दस्तावेज के कॉलम में इंक्लूड हो जाएगा। दस्तावेज के हर पन्ने पर रजिस्ट्री ऑफिस की ओर से जारी बार कोड, डिड नंबर होगा। जिसे कोई नहीं बदल सकता है।

बिहार में जमीन का पूरा हिसाब-किताब अब नए सिरे से होगा। इसके लिए बिहार सरकार ने 20 अगस्त से भूमि सर्वेक्षण शुरू किया है। यह सर्वेक्षण राज्य के 45 हजार से अधिक गांवों में होगा। इस सर्वेक्षण में जमीन पर बने मकानों और दूसरी चीजों की भी जानकारी देनी होगी। पटना में सर्वे की जानकारी देने के लिए मंगलवार को पंचायतवार ग्राम सभा की शुरुआत हुई। गांव से बाहर रहने वाले लोग अपनी जमीन का सर्वे कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं। जमीन की जांच के दौरान उपस्थित रहना होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!