A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन|

जावरा– जिला स्तरीय शालेय बास्केटबॉल खेल प्रतियोगिता (14, 17,19) वर्ष बालक /बालिका की आज दिनांक 12 सितंबर 2024 को जावरा जिला बास्केटबॉल मैदान पर संपन्न हुई। प्रतियोगिता के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजेंद्र बोस प्राचार्य सी. एम. राइज जावरा , अध्यक्षता श्रीमती निर्मला बैरागी प्राचार्य मॉडल स्कूल जावरा और विशेष अतिथि श्री संदीप सक्सेना प्राचार्य एवं संस्थापक त्रिमूर्ति स्कूल जावरा रहें।

प्रतियोगिता में रतलाम जावरा एवं आलोट के लगभग 150 खिलाड़ियों ने अपने खेल का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट खेल आधार पर खिलाड़ी आगामी होने वाली संभागिय प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगे।

कार्यक्रम में अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खिलाड़ियों को खेल में कठोर परिश्रम कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दि।

कार्यक्रम में श्री अपार सिंह गंभीर ,श्री मनुदेव सिंह चंद्रावत, श्री विक्रम बाथम , श्री बद्री लाल बसेर , मुकेश यादव , अशोक शर्मा , प्रदीप ठाकुर , रविंद्र सिंह सिसोदिया , सुश्री कंचन पंवार , अभिषेक पवेंचा आदि का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन मनुदेव सिंह चंद्रावत एवं आभार जिला शिक्षा कार्यालय रतलाम से आए खेल प्रशिक्षक विजय रावल ने माना।

Back to top button
error: Content is protected !!