A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमहाराष्ट्र

मध्य नागपुर की सीट पर हलबा समाज ने रमेश पुणेकर को प्रत्याशी बनाया

हलबा समाज ने मध्य नागपुर की विधानसभा के लिए रमेश पुणेकर को अपना उम्मीदवार बनाया है। मध्य नागपुर की विधानसभा सीट शहर की सबसे दिलचस्प और हॉट सीट बन चुकी है। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनो ही पार्टियों के द्वारा हलबा समाज से उम्मीदवार नही दिये जाने को लेकर नाराज हलबा समाज ने अपने उम्मीदवार का ऐलान किया है। नागपुर शहर की मध्य नागपुर सीट पर अब हलबा समाज विधानसभा चुनाव मे एक महत्वपूर्ण भूमिका मे दिखाई दे रही है। विगत पंद्रह वर्षो से यह सीट भारतीय जनता पार्टी के पास रही है। और विकास कुंभारे इस समाज से विधाययक रहे है। इस बार विकास कुंभारे को पार्टी से टिकिट नही दिया गया। इसके पीछे कारण चाहे कुछ भी हो , परंतु हलबा समाज के हाथों प्रतिनिधित्व निकल जाने की आशंका से समाज एकजुट होकर रमेश पुणेकर का नाम का ऐलान कर विधानसभा का प्रत्याशी घोषित कर दिया। इस सीट से कांग्रेस ने अपने पुराने उम्मीदवार को ही फिर हे विधानसभा चुनाव का प्रत्याशी बनाया है।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!