A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

बहुत सीधा था मासूम अंकुल: आठ घंटे से लापता लापता बालक का शव नाले में मिला, परिजनों में मच गया कोहराम

अमरोहा में गायब होने के 18 घंटे बाद मासूम अंकुल का शव नाले में मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन इसे हादसा मान रहे हैं। पुलिस को अब तक कोई शिकायत नहीं दी गई है।

अमरोहा में जान गंवाने वाला मासूम अंकुल – फोटो : संवादघर के बाहर खेलते समय गायब हुए बालक अंकुल (11) का शव 18 घंटे बाद नाले में उतराता मिला। बालक की मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। रहरा थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर एतमाली में किसान सतपाल सिंह का परिवार रहता है।

सतपाल सिंह का 11 वर्षीय बेटा अंकुल शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गया था। देर शाम तक भी वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। शनिवार की सुबह करीब 9:00 बजे बालक का शव गांव के नजदीक गंगा बांध के किनारे नाले में मिला।
विज्ञापनबालक की मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। फिलहाल परिजन इसे हादसा मान रहे हैं। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। बताते हैं कि अंकुल बहुत सीधा था। उससे ठीक से बोलना भी नहीं आता था।

वह पढ़ाई भी नहीं करता था। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।
मौ दीन पत्रकार रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद

Back to top button
error: Content is protected !!