
महकार थाना अंतर्गत कुडवा बाजार के निकट बालू लोड ट्रैक्टर से महकार थाना के गश्ती दल द्वारा पैसे मांगने की सूचना प्राप्त होने पर, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए, इस मामले की जांच हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नीमचक बथानी को निर्देशित किया। जांचोपरांत गश्ती दल के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी को गलत आचरण का दोषी पाया गया। उक्त आरोप में स०अ०नि० राजेश कुमार राय, महिला सिपाही 1292/खुशबू कुमारी, महिला सिपाही 2817/पिंकी कुमारी एवं सैफ चालक संतोष कुमार को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनिक कार्यवाही प्रारंभ की गई है। साथ ही, महकार थानाध्यक्ष से अनुशासनिक कार्यवाही के विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई है।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज




